दिल्ली में सोनिया गांधी से कृषि मंत्री ने शिष्टाचार की भेंट : प्रदेश व जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर की चर्चा

by
ज्वाली 16 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से
शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों के अलावा उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे चर्चा की।
कृषि मंत्री ने सोनिया गांधी का उनके मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार का एक साल का सफल कार्यकाल पूरा करने पर आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि कृषि मंत्री ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान गत दिवस केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया तथा केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला से प्रदेश के जनहित तथा विभाग से जुड़े मामलों को लेकर भेंट की थी।
कृषि मंत्री ने सोनिया गांधी को प्रदेश सरकार द्वारा 365 दिन में लिए गए 365 फैसलों बारे भी जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अपनी चुनावी गारंटी के तहत लाहौल-स्पिति जिला की 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को जनवरी माह से 1500 रुपए की राशि देने की घोषणा सहित निकट भविष्य में सभी पात्र महिलाओं को 1500/-रुपए मासिक देने की घोषणा बारे भी अवगत करवाया। इसके अतिरिक्त अगले वित्त वर्ष से विधवा महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन करने की मुख्यमंत्री की घोषणा बारे भी जानकारी दी । उन्होंने मुख्यमंत्री की किसानों व पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एवम उनकी आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए दूध का खरीद मूल्य 6 रुपए बढ़ाने की घोषणा सहित राज्य सरकार द्वारा अपनी चुनावी गारंटी के तहत जनवरी, 2024 से पशुपालकों से गोबर खरीद योजना शुरू करने बारे भी जानकारी दी।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश में राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ द्वारा 11 जिलों में डेयरी विकास के तहत चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों बारे भी जानकारी दी । जिसके माध्यम से 47259 दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन : 15 लाख रुपए से बनेगा कोटला स्कूल का खेल मैदान: कृषि मंत्री

ज्वाली(कोटला) 16 जून: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुक्रवार को समापन हो गया । इस अवसर पर कृषि एवं पशु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय महाविद्यालय सलूणी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

संविधान के गुणों व इस दिन के विशेष होने से छात्रों को करवाया अवगतए एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं आई. क्यू. ए. सी. द्वारा मंगलवार को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पति पत्नी व उनके 1 वर्षीय बेटे की मौत , दूसरे 6 वर्षीय बेटे और मां सहित 4 घायल : अड्डा सतनौर में दो वाहनों की टक्कर

गढ़शंकर। चंडीगढ़ से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डा सतनोर में गतरात्रि दो वाहनों की टक्कर में तीन लोगों की मौत एवं चार लोगों के जख्मी हो गए। टैंकर चाक शराबी हालत में था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में 60 वर्ष से अधिक व 45 वर्ष से अधिक बीमार व्यक्तियों को लगेगा कोविड टीकाः एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा

को-विन 2.0 पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से करना होगा पंजीकरण ऊना (1 मार्च)- अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज एक प्रैस वार्ता में बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के...
Translate »
error: Content is protected !!