कॉलेजों में नही मिलेगा Energy Drink : ड्रिंक से होने वाले नुकसान को देखते हुए पंजाब सरकार ने किया फैसला

by

पंजाब सरकार ने बच्चों और युवाओं में लोकप्रिय हो चूके एनर्जी ड्रिंक्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पंजाब सरकार ने स्कूल, कॉलेज की कैंटीन और परिसर के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक्स पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया। दरअसल एनर्जी ड्रिंक की लत बच्चों और युवाओं की सेहत के लिए घातक साबित हो रही है।

क्यों निरोगी होना है जरूरी
हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही संदेश दे दिया था कि पहला सुख निरोगी होना है. यानी अगर आपका शरीर स्वस्थ है, निरोगी है तो इससे बड़ा सुख दुनिया में कोई दूसरा नहीं है. वैसे भी ये सच है की अगर आप किसी रोग से ग्रस्त हैं तो फिर दुनिया के सभी सुख आपके लिए बेमाने हो जाते हैं।

युवा वर्ग का मंडरा रहा खतरा
सूचना और तकनीक के इस युग में लोग अपनी सेहत को लेकर पहले के मुकाबले ज्यादा जागरूक हुए हैं. लेकिन इसी सूचना तकनीक ने सेहत को लेकर हमें बहुत ज्यादा भ्रमित भी किया है. प्रतिस्पर्धा और धुआंधार मार्केटिंग की अंधी दौड़ में सेहत से खिलवाड़ करने वाले प्रोडक्ट्स को आपकी सेहत का साथी बनाकर पेश किया जा रहा है. इसकी चपेट में सबसे ज्यादा आ रहे हैं नौजवान और स्कूली बच्चे।

कितना घातक है एनर्जी ड्रिंक
एनर्जी ड्रिंक निर्माता कंपनियां एनर्जी ड्रिंक को ऐसे पेश कर रही हैं मानो पीने के बाद आपके शरीर में ऊर्जा का ज्वार आ जाएगा. एनर्जी ड्रिंक्स की काली हकीकत जानकर आप सन्नाटे में चले जाएंगे. ये एनर्जी ड्रिंक वास्तव में लॉन्ग टर्म में आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिता पर काटा केक … पिता ने दिल पर पत्थर रखकर, बेटी के बर्थडे पर ही सजी अर्थी …देखकर सभी रोए

कवर्धा। कभी सोचा नहीं था कि जिस दिन बेटी केक काटेगी, उसी दिन उसे मुखाग्नि दूंगा—यह शब्द थे उस पिता के, जिसकी 14 वर्षीय बेटी आदित्री भट्टाचार्य का जन्मदिन मंगलवार को था। लेकिन नियति...
article-image
पंजाब

सिद्ध योगी ट्रस्ट, गांव खानपुर ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवता व कल्याण को समर्पित डा. जसवंत सिंह द्वारा संचालित सिद्ध योगी ट्रस्ट, गांव खानपुर द्वारा एक चिकित्सा शिविर बाबा ज्वाला सिंह हरखोवाल के जन्मदिवस को समर्पित होशियारपुर जिले के गांव...
पंजाब

पंजाब में 3 दिन रहेंगी छुट्टियां : स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे

चंडीगढ़: दिवाली के त्योहार के बाद इस महीने में कई छुट्टियां आने वाली हैं। मिली जानकारी के अनुसार 15, 16 और 17 नवंबर को छुट्टियां रहेंगी। पंजाब सरकार की ओर से जारी सालाना सूची में...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल सिंबली की छात्रा मनप्रीत कौर ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक  – स्कूल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित

गढ़शंकर, 25 जनवरी: कपूरथला में हुई 13वीं आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सरकारी हाई स्कूल सिंबली की नवमी कक्षा की छात्रा मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल व जिले का नाम रोशन...
Translate »
error: Content is protected !!