कोटखाई क्षेत्र में 35 करोड़ से बनने वाली 3 सड़कों का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन : 60 लाख से नवनिर्मित कुड़ी- खडियाणा- हलाई सड़क का किया लोकार्पण

by

शिमला, 30 नवंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत लगभग 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3 सड़कों का भूमि पूजन एवं एक सड़क का लोकार्पण किया।
शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत थरोला में 17 किलोमीटर लम्बे “मराथू-थरोला” सम्पर्क मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क के स्तरोन्नत कार्य पर लगभग 17 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।
इसके उपरांत उन्होंने ग्राम पंचायत पांदली में “पांदली-पुंगरिश-चैथला” सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नत कार्य का भूमि पूजन किया, जिस पर लगभग 11 करोड़ 68 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।
शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत क्यारी के कोटि बानी में “बघार-क्यारी” सम्पर्क मार्ग के उन्नयन एवं चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क के स्तरोन्नत कार्य पर लगभग 5 करोड़ 03 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।
इसके पश्चात शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत दरकोटी में 60 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित कुड़ी-खडियाणा-हलाई सड़क का लोकार्पण किया, जिसकी कुल लंबाई लगभग 6 किलोमीटर है।
उन्होंने दरकोटी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह विधानसभा क्षेत्र एक सेब बहुल क्षेत्र है। इन सड़कों के निर्माण से यहां के बागवानों को आवशयक रूप से लाभ प्राप्त होगा। नवनिर्मित कुड़ी-खडियाणा-हलाई सड़क क्षेत्र में अब वैकल्पिक मार्ग के रूप में भी इस्तेमाल होगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने इस मार्ग पर एचआरटीसी बस को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करना प्राथमिकता
शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विकास को गति प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है जिसके तहत क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का स्तरोन्नत कार्य चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर अन्य समस्याएं भी सामने आई हैं जिनके लिए भी आवश्यक रूप से बजट का प्रावधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गत दिनों मूसलाधार बरसात से आई भारी आपदा के चलते सेब बाहुल क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला गया, जिसके चलते सेब सीजन का सफल निष्पादन हो सका।
विस क्षेत्र में उपचुनाव के बाद 61 सड़कों को किया पास
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के उपरांत 61 सड़कों को पास किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तेज गति के साथ विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है ताकि आम जन को सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
गुणात्मक शिक्षा में सुधार के लिए क्लस्टर स्कूल बनाने का लिया निर्णय
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में संसाधनों को साझा कर और समग्र गतिविधियों के जरिये गुणात्मक शिक्षा में सुधार के लिए क्लस्टर स्कूल बनाने का निर्णय प्रदेश सरकार ने लिया है ।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देना समय की मांग है। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से भी पढ़ाई करवाने का फैसला किया गया है।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने जन समस्याएं भी सुनी और उनका मौके पर निपटारा भी किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान वीना, उप प्रधान नरेश, उपमंडलाधिकारी कोटखाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की भाजपा कलयुगी, जो झूठ पर झूठ बोलती :

नाहन :  सराहां में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरडीजी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि हम तो जीते हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रंगोली बनाकर दिया लैंगिक समानता का दिया संदेश : लदवाड़ा में जेंडर सेन्सिटिजेशन वीक पर महिलाओ को किया जागरूक

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अगस्त। जिला काँगड़ा में मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिनों का विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके तहत वीरवार को रैत ब्लाक की लदवाड़ा पंचायत में डिस्ट्रिक्ट हब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मठोलू स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास : वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत होगा उच्च विद्यालय मठोलू – कुलदीप सिंह पठानिया

उच्च पाठशाला मठोलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित मठोलू- हुनेरा एम्बुलेंस संपर्क सड़क का जल्द शुरू होगा निर्माण ,   कुड्डी माध्यमिक विद्यालय का दर्जा भी बढ़ाने का दिया आश्वासन एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!