कोरोना काल में बेहतरीन सेवाओं के लिए जीवीके ईएमआरआई के कर्मचारी सम्मानित

by

ऊना: कोरोना काल में जीवीके ईएमआरआई के कर्मचारियों को आपातकाल में प्रदेशवासियों की सेवा करने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सम्मानित किया। उपायुक्त ने ईएमटी अंजली शर्मा, चालक राकेश व बवली को ऊना में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि 108 एम्बुलेंस द्वारा अब तक ऊना में 8,952 तथा प्रदेश में 42,071 कोविड-19 रोगियों को सेवाएं दी हैं। इसी प्रकार 102 एम्बुलेंस के माध्यम से ऊना जिला में 15,973 व प्रदेश भर में 2,22,759 रोगियों को सेवाएं दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार की यह एम्बुलेंस सेवा रोगियों की जान बचाने में सहायक सिद्ध हुई हैं।
इस अवसर पर मेहूल सुकुमारन स्टेट हैड, जीवीके ईएमआरआई, हिमाचल प्रदेश ने समस्त जीवीके ईएमआरआई टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी तथा अपने परिवार की चिंता किए बिना निस्वार्थ भाव से दिन-रात अपनी सेवाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं एनएचएम, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों तथा जिला चिकित्सा अधिकारियों का कोविड-19 के दौरान निरन्तर सहयोग प्रदान करने के लिए सादर आभारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लद्दाख में भड़के GEN-Z…. छात्रों और पुलिस के बीच झड़प :…CRPF की गाड़ी को लगाई आग : शाम 4 बजे तक हो गए स्थिति नियंत्रण में

लेह (25 सितंबर) : लेह में Gen-Z ने कल बुधवार  को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला: गढ़शंकर में 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां शमशान घाट में अस्थियां रखने वाले बॉक्स से गायब : परिजन परेशान

गढ़शंकर। गढ़शंकर के शमशान घाट महेशियना से अस्थियां रखने वाले बॉक्स में रखी 75 वर्षीय मृतक महिला की अस्थियां गायब होने का सनसनीखेज मामला साहमने आया है। परिजनों के साहमने अस्थियां कहां गई यह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कालेवाल बीत की पहाडिय़ों में माईनिंग माफिया दुारा जेसीवी व अन्य मशीनों के करीव दस एकड़ तक अवैध माईनिंग कर पहाडियों जा रहा खोदा

माईनिंग माफिया ने एक कूंए का भी नामो निशान मिटा दिया एसडीएम के निर्देशें पर वन विभाग व माईनिंग विभाग के अधिकारी अवैध माईनिंग की जगह ढूंढने देर शाम निकले अजायब सिंह बोपाराय  ;...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू के पूर्व SDM के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज : एडवोकेट व प्रॉपर्टी डीलर भी नामजद

एएम नाथ : मंडी। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के एसडीम रहे विकास शुक्ला के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। एडीएम के खिलाफ यौन शोषण, साजिश और गैंग रेप के प्रयास का मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!