कोरोना से हुई मौत की महिला के गायव हुए सोने के आभूषण दिलाने के लिए डीसी होशिशरपुर से किया आग्राह

by

गढ़शंकर: गढ़शंकर के गांव टिब्बियां की सिन्नों  की कोरोना वायरस की कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते गत दिनों रजिंद्र अस्पताल पटियाला में मौत हो गई थी। आज उसके सिन्नों के पति सुच्चा सिंह ने डिप्टी कमिशनर से मांग की रजिंद्र अस्पताल के प्रशासन से उनकी पत्नी का मोवाईल व सोने के आभूषण दिलाए जाए।
मृतका के पति सुच्चा सिंह, सरपंच दविंद्र कुमार, आरपी चेची, लाल मूंडन, प्रेम बिट्टू, प्रकाश चंद बीटन, शिंदर, अशोक, काकू रमेश, शाम लाल, केवल सिंह, दर्शन लाल व अन्य ने बताया कि 12 मई को सुन्नों को बुखार होने पर सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया गया था। सिन्नों की कोरोना रिर्पोट पाजिटिव आने पर उसे 13 मई को सिवल अस्पताल नवांशहर रैफर कर दिया। नवांशहर अस्पताल से 14 मई को रजिंद्र अस्पताल नवांशहर के लिए रैफर कर दिया। वहां पर सिन्नों को ईलाज के लिए भर्ती करवा दिया और हमें कहा गया कि आप मरीज के पास नहीं जा सकते। मरीज की स्थिति की जानकारी लेने के लिए उसे समार्ट मोर्वाइल फोन ले दीजिए। जिस पर हमने सैमसंग का नया मोवाईल लेकर दे दिया। ईलाज के लिए भर्ती दौरान मरीज के कानों में सोने की रिंग(वालियां)व नाक मे सोने का कोका था। मरीज सिन्नो देवी की मौत 16 मई को सुवह दस वजे हो गई और हमें उसका शव हमें पैक कर सौप दिया गया। उन्होंने कहा कि लेकिन जव गांव टिब्बियां में पहुंच कर उसका संसकार करने लगे तो हमें ना तो सोने की वालिया, सोने का कोका व मोवाईल पैक किए शव के साथ नहीं थे। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिशनर होशियारपुर से मांग की रजिंद्र प्रशासन से पूरे मामले की जांच करवा कर उन्हें सोने वालिया, सोने का कोका व मोवाईल दिलवाया जाए।
फोटो: मृतक के पति सुच्चा सिंह, सरपंच दविंद्र कुमार व अन्य घटना की जानकारी देते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

14 अप्रैल को डा. अंबेदकर की जयंती पुर्व मनाया जाएगा : भाई केवल सिंह

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईताहासिक धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें वैसाखी के अवसर पर समागम के आयोजन व भारत रत्न बाबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी में रसगुल्ले पड़े कम, कटाक्ष के बाद हुया विवाद, मारपीट, 6 लोग गंभीर घायल : लड़की का शादी से इंकार

आगरा : आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक शादी समारोह में रसगुल्ले कम पड़ने के कारण हालात इतने खराब हो गए कि मारपीट में 6 लोग गंभीर रूप...
article-image
पंजाब

कंवर अस्पताल में नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन, सोसाइटी द्वारा अब तक 4148 कार्निया ब्लाइंडनेस से पीड़ितो को दी रौशनी:- संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान जे. बी. बहल के नेतृत्व में कंवर अस्पताल फतेहगढ़ रोड पर नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आंखों...
पंजाब

मारपीट करने के आरोप में चार लोगों व 9 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया

माहिलपुर – माहिलपुर पुलिस ने पवनदीप सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह वासी खानपुर थाना माहिलपुर के बयान पर चार लोगों व 8-9 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!