कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग…पेशी पर आए युवक की मौत, मचा हड़कंप

by

अबोहर : अबोहर के कोर्ट परिसर में आज सुबह फायरिंग की घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। बता दें कि अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कोर्ट की पार्किंग में फायरिंग कर दी, जिसमें आकाश उर्फ़ गोलू पंडित नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर चोटों के चलते उसे तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पेशी के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार आकाश अपने दो साथियों के साथ कोर्ट में पेशी के लिए आया था। इसी दौरान अचानक दो अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार आकाश को तीन से चार गोलियां लगीं। गोलीबारी की आवाज सुनकर वहां भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

पुरानी रंजिश का शक

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP गुरमीत सिंह और SP (D) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। SSP ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हमला गैंग संघर्ष और पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने यह भी कहा कि मरने वाले और हमलावरों दोनों के खिलाफ पहले से कई क्रिमिनल मामले दर्ज हैं।

हमलावरों की पहचान

SSP गुरमीत सिंह ने दावा किया कि पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे इलाके में निगरानी रख रही है और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव फैलने नहीं देगी।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इस घटना के बाद पुलिस ने तहसील परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की जांच के तहत कोर्ट परिसर और आसपास लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा साहब का अपमान करना ही रही है कांग्रेस, नेहरू-गांधी परिवार की पॉलिसी और लेगेसी : जयराम ठाकुर

बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता और गांधी परिवार ,जिस पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया आज वह बीजेपी पर सवाल उठा रहे...
article-image
पंजाब

पुलिस के साथ एनकाउंटर में गांव बिजों का आरोपी घायल : 2 पिस्तौल, 4 कारतूस, दो खाली खोल, 15 ग्राम हेरोइन और चोरी की बोलेरो कार बरामद

जालंधर  । पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने मंगलवार को बताया कि आरोपी की पहचान परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा निवासी गांव...
article-image
पंजाब

250 नशीली गोलियों के साथ माहिलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

माहिलपुर , 7 दिसंबर : माहिलपुर पुलिस ने 250 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंधित जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह...
article-image
पंजाब

कार सवार 90 हजार से भरा बैग छीनकर फरार, तीन खिलाफ मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 15 मई: एक कार में सवार तीन लोग एक स्कूटी चालक से 90 हजार रुपये की राशि से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित के बयानों पर तथा उसकी निशानदेही पर कार्रवाई...
Translate »
error: Content is protected !!