कोर्ट से कंगना के चुनाव को रद्द करने की मांग – हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

by

नई दिल्ली।  बॉलीवुड एक्ट्रेस  और हिमाचल प्रदेश  से बीजेपी  सांसद कंगना रनौत की संसद सदस्यता खतरे में पड़ गई है। कंगना की सांसदी रद्द करने की मांग को लेकर हिमाचल हाई कोर्ट  में याचिका दायर की गई है।  इसे स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने बीजेपी सांसद के खिलाफ नोटिस भी जारी किया है। हाई कोर्ट ने कंगना से 21 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। दरअसल याचिकाकर्ता लायक राम नेगी ने कंगना के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें उसने कोर्ट से कंगना के चुनाव को रद्द करने की मांग की है। नायक फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के पूर्व कर्मचारी हैं। उन्होंने समय से पहले वीआरएस मिल गई थी। नेगी ने कहा कि मैं चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन उसके नामांकन पत्र को मंडी के चुनाव अधिकारी ने गलत तरीके से खारिज कर दिया था।

 जाता तो वो जीत जाते। याचिका में लायक राम नेगी ने कोर्ट से अपील की है कि कंगना के चुनाव को रद्द कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने मंडी सीट पर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है। नेगी की इस याचिका पर जस्टिस ज्योत्सना रेवाल ने कंगना को नोटिस जारी किया है और 21 अगस्त तक जवाब तलब किया है।

कंगना ने 74755 वोट से हासिल की थी जीत :  बता दें कि कंगना ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोट से हराया था। तीसरे नंबर पर बहुजन समाजवादी पार्टी के डॉ प्रकाश चंद्र भारद्वाज रहे थे। भारद्वाज को 4393 वोट मिले थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 बस यात्रियों को अगवा कर गोलियों से भूना : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दिल दहला देने वाली वारदात

 बलूचिस्तान : पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. गुरुवार देर शाम हथियारों से लैस कुछ हमलावरों ने कई बसों को रोका और उनमें सवार यात्रियों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत! सौरव जोशी बने मेयर

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी  ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत हासिल की है, जिसमें सौरभ जोशी शहर के नए मेयर चुने गए हैं। पिछले साल के विवाद से सबक लेते हुए, प्रशासन ने...
article-image
पंजाब

जमीन खरीदना चाहते हैं या वोट देना चाहते हैं, तो यह हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड आदि राज्यों की तरह किया जाना चाहिए : खैहरा

संगरूर : लोकसभा हलका संगरूर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सुखपाल सिंह खैहरा ने अपने कथित बयान पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से उनके खिलाफ प्रचार किया जा रहा है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज : दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की करते थे मांग

चब्बेवाल, 24 जुलाई  : विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की मांग करने वाले इंग्लैंड के रहने वाले पति व सास के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने डीएसपी गढ़शंकर के आदेश...
Translate »
error: Content is protected !!