कोल डैम में शुरू हुईं एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां : ऐहन से तत्तापानी तक सजेगा पर्यटन का नया केंद्र

by

35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज का मिलेगा रोमांच; स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

एएम नाथ।  शिमला/मंडी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

इस पहल के तहत पर्यटकों को स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट, बंपर राइड और 20 यात्रियों की क्षमता वाले मिनी क्रूज सहित विभिन्न रोमांचक गतिविधियों का अनुभव मिलेगा। इससे पर्यटक कोल डैम जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ साहसिक पर्यटन का लुत्फ भी उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र लाखों परिवारों की आजीविका का आधार है और इससे रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा होने के साथ राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि कोल डैम जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यहां जल क्रीड़ा गतिविधियों का विस्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इससे पहले बिलासपुर में भी इस तरह की गतिविधियां शुरू कर चुकी है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है। कोल डैम में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जुड़े व्यवसाय शुरू करने और अपनी आय बढ़ाने के अवसर मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच अब धरातल पर साकार हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन गतिविधियों के शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया और महाधिवक्त

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर कर शिमला लौटे जयराम ठाकुर, डॉ. मामराज ने की मुलाक़ात

एएम नाथ। शिमला : पिछले 20 दिनों से मंडी जिला के सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक चैतन्य शर्मा ने DC जतिन लाल का जिला कार्यभार संभालने पर किया स्वागत : सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से सुदृढ़ किया जाएगा गगरेट विस का बुनियादी ढांचा – चैतन्य शर्मा

विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान करने को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक ऊना, 13 फरवरी – गगरेट विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक चैतन्य शर्मा ने मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल को जिला ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही बागी कांग्रेसी विधायक पर वन विभाग का एक्शन : रवि ठाकुर के घर जाने वाली सड़क बंद

एएम नाथ । लाहौल स्पीति : विधानसभा सदस्यता खत्म होते ही पूर्व विधायक रवि ठाकुर की पुश्तैनी जमीन को जोड़ने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। वन विभाग ने रास्ते में पत्थरों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में फोर्टिफाइड चावल कुपोषण के खिलाफ प्रभावी कदम : पुरुषोत्तम सिंह

एएम नाथ। चम्बा :  जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा की सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!