कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म : महिला से अवैध संबंध बनाकर 11 लाख रुपये मांगने के आरोप में 1 के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 4 जुलाई ): थाना गढ़शंकर पुलिस ने कूकड़ा निवासी मंजीत कौर की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने और उसका वीडियो बना उससे 11 लाख रुपये मांगने के आरोप में धारा 376,506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मंजीत कौर पत्नी रेशम सिंह निवासी कूकड़ा थाना महिलपर ने बताया था कि उसका पति विदेश गया हुआ है और उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल 2024 को सतवीर सिंह संधू पुत्र तलविंदर सिंह निवासी चंबा कलां, चोहला साहिब जिला तरनतारन, निवासी मकान नंबर 122 चौक डॉक्टर अगमपुर जिला रूपनगर हमारे पड़ोस में मिला और उसने कहा कि वह फ़ौज में मेजर है और वह गरीब बच्चे की मदद करते हैं। पीड़िता ने बताया कि उसने बिना सोचे इस पर विश्वास कर लिया। उसने बताया कि वह चाहती थी कि मेरे बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ें, इसलिए मैंने उसके दिए फोन नंबर पर फोन किया तो सतवीर सिंह ने बच्चों का आधार कार्ड भेजने को कहा। पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी उसे गढ़शंकर से नवांशहर अपनी कार में बैठाकर एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाई, मेरे साथ अवैध संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि उसने मुझे वह वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर मैंने किसी को कुछ बताया तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़ित ने बताया कि उक्त आरोपी ने यह वीडियो उसके परिचितों और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर उसे मानसिक क्षति पहुंचाई है।इसके लिए उसने एसएसपी होशियारपुर से उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में सतवीर सिंह संधू पुत्र तलविंदर सिंह के खिलाफ धारा 376,506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ थाना गढ़शंकर जैपाल ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर...
article-image
पंजाब

खेती विरोधी तीनों कानूनों को रद्द करवाने के लिए व एमएसपी को कानूनी मान्यता दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

संयुक्त मोर्चे द््वारा किसान विरोधी कानूनों खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी- गढ़शंकर : जियो कार्यालय समक्ष काबल सिंह शाहपुर की अध्यक्षता में रैली को बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा ने संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन भारत का बढ़ता प्रभाव – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा हर लिहाज से ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरे के दौरान भव्य स्वागत हुआ। दुनिया के प्रतिष्ठित फोरम में...
article-image
पंजाब

विज्ञान, गणित, सामाजिक तथा अंग्रेजी का सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेला आयोजित 

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत्तों अनुसार मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में दो दिवसीय विज्ञान, गणित, सामाजिक शिक्षा तथा अंग्रेजी विषय...
Translate »
error: Content is protected !!