कोविड-19 के परीक्षक दौर में प्रवासी भाईयों ने डाला उत्तम योगदान: डा. राज कुमार 260 आशा वर्करों को एनआरआई मिनहास ने किया सम्मानित

by

होशियारपुर  । कोविड-19 के लाकडाउन के समय तथा इसके प्रसार को रोकने में अहम योगदान रहा है आशा वर्करों का जोकि फ्रंट लाइन योद्धों के रूप में उभरे। जहां पुलिस, मैडीकल टीमों, प्रशासन सभी एक परीक्षक समय में अपना-अपना रोल अदा कर रहे थे, वहीं ही आशा वर्कर भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही थी। आशा वर्करों के इस अहम योगदान के लिए गत दिनों कैनेडा से एनआरआई जतिंदर जय मिनहास ने चब्बेवाल हलके की 260 आशावर्करों को सम्मानित किया। इस मौके पर हलका चब्बेवाल के विधायक डा. राज कुमार का प्रतिनिधित्व समाज सेवी संस्था कोशिश के को-चेयरमैन डा. जतिंदर कुमार तथा उपचेयरमैन सोनिया ने किया। उन्होंने कहा कि डा. राज कुमार ने हमेशा प्रवासी पंजाबियों की अपने पंजाबी भारतीयों की हर जरूरत/मुश्किल के समय उनके साथ खड़े होने और साथ निभाने की प्रशंसा की। सोनिया ने आशा वर्करों के साथ बातचीत करते हुए उनकी सूझबूझ तथा साहस की प्रशंसा की। जिससे पंजाब में कोरोना को रोकने में सफलता हासिल हुई। डा. जतिंदर ने एन.आर.आई. मिनहास का इस प्रयास के लिए धन्यवाद किया। वर्णनयोग्य है कि जतिंदत जय मिनहास प्रसिद्ध समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। वह गुरू नानक मिशन अस्पताल, मीठापुर तथा लायन आई अस्पताल के साथ भी जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर आर.के. पॉल प्रधान लायसं क्लब हारटा बडला तथा पाल्दी पीएसची के एसएमओ आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के बहाने स्कूलों से कंप्यूटर टीचरों को बुलाया और एस.डी.एम. कार्यालयों में उनसे क्लर्क का काम गलत बात : डीटीएफ

गढ़शंकर : चुनाव विभाग ने चुनाव ड्यूटी के बहाने शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के वास्तविक काम से हटा कर एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के काम पर पर लगा दिया। यह शब्द डीटीएफ के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तबाही की तस्वीरें सारी दुनियां के सामने ले आई : अमेरिका की इस सैटेलाइट एजेंसी ने PAK की खोल दी पूरी पोल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। अब अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट एजेंसी मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा जारी की गई तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठ को...
article-image
पंजाब

नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली , बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़। आल इंडिया जाट महासभा के पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष नवजोत कौर सिद्धू ने देशवासियों को दीवाली, बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

‘अपणा CM अपने खेता विच” पहल से किसानों में विश्वास बढ़ा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘अपना CM – अपने खेता विच’ के माध्यम से राज्य में शासन की एक नई परिभाषा गढ़ी है. यह महज एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत...
Translate »
error: Content is protected !!