कोविड उपचार संबंधी किसी तरह की समस्या आने पर जिला वाली हैल्पलाइन नंबरों का करें प्रयोग: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने कहा जिले के 10 अस्पतालों में किया जा रहा है कोविड मरीजों का इलाज
अस्पतालों में कोविड इलाज संबंधी उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर किया जा सकता है संपर्क
आक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसिवर, टोसीलिजूमाब या आर.टी- पी.सी.आर की ओवर चार्जिंग, कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों की शिकायत के लिए  हैल्पलाइन नंबर 81466-22501 पर करें व्हाट्स एप
कफ्र्यू की गाइड लाइनज का उल्लंघन करने वालों की मोबाइल नंबर 88722-31039 , 92570-37000 पर दी जा सकती हैं जानकारी
होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 के मरीजों को इलाज संबंधी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और इस संबंधी जिला प्रशासन की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड उपचार संबंधी किसी को कोई दिक्कत न आए इसके लिए हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन हैल्पलाइन नंबरों का लोगों को काफी लाभ भी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 का इलाज करवाने के लिए उपलब्ध बैडों की जानकारी लेने के लिए हैल्पलाइन नंबर 82187-65895 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में बैडों की संख्या के बारे में रोजाना जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज, ट्वीटर पर जानकारी सांझी की जाती है ताकि लोगों को पता चल सके कि किस अस्पताल में कितने बैड खाली है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले के 10 अस्पतालों में कोविड के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें दो सरकारी व आठ प्राइवेट अस्पताल शामिल है। इन अस्पतालों में जिला अस्पताल होशियारपुर, सिविल अस्पताल दसूहा, रवजोत अस्पताल होशियारपुर, आई.वी.वाई अस्पताल होशियारपुर, अमन अस्पताल होशियारपुर, पी.आर.के.एम मार्डन अस्पताल होशियारपुर, शिवम अस्पताल होशियारपुर, नारद अस्पताल होशियारपुर, प्रणव मल्टीस्पैशिलिटी अस्पताल मुकेरियां, एस.एस मैडीसिटी अस्पताल एंड स्कैन सैंटर मुकेरियां है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में कोविड इलाज संबंधी दवाईयों व आक्सीजन की जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला स्तर पर टीमे बनाकर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को आक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसिवर, टोसीलिजूमाब या आर.टी- पी.सी.आर की ओवर चार्जिंग, जमाखोरी या कालबाजारी को लेकर शिकायत है तो वे तुरंत हैल्पलाइन नंबर 81466-22501 पर व्हाट्स एप करें। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जाएगी।
अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 से संबंधित प्रशासन की ओर से जारी कफ्र्यू की गाइड लाइनज का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, समूह या संस्था की सूचना मोबाइल नंबर 88722-31039 , 92570-37000 पर दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा को लेकर गाइड लाईन जारी कर पाबंदिया लगाई गई है और ऐसे में जिला वासियों के सहयोग से ही प्रशासन कोरोना पर फतेह पा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नगर निगम होशियारपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समागम : मेयर सुरिंदर कुमार ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अलग-अलग विकास प्रोजैक्टों के बारे में दी जानकारी होशियारपुर, 26 जनवरी: नगर निगम होशियारपुर में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मेयर...
article-image
पंजाब

पार्टीबाजी छोड़कर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत: डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर, 2 सितंबर: पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में भारी बारिश के कारण पंजाब के कई ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे मुश्किल समय में, पार्टीबाजी से ऊपर उठकर बाढ़ प्रभावित पंजाबी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर में नए खुलासे : 14 चोटें, खुली आंखें, प्राइवेट पार्ट कुचला.तड़प-तड़प कर मरी डॉक्टर

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ क्रूरता, बर्बरता, हैवानियत, दरिंदगी की सारी हदें पार की गईं। डॉक्टर को इतना दर्द दिया गया कि तड़त-तड़प कर उसकी मौत हो गई। आंखें तक खुली रह गईं।...
article-image
पंजाब

रैडक्रास के विंग्स प्रोजैक्ट में लुधियाना बेवरेज प्राईवेट लिमिटेड ने दिया सराहनीय योगदान: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 22 दिसंबर:   डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रैडक्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने रैडक्रास सोसायटी की ओर से शुरु किए गए विंग्स प्रोजैक्ट में सराहनीय योगदान देने के लिए लुधियाना बेवरेज प्रार्ईवेट लिमिटेट कोका कोला की...
Translate »
error: Content is protected !!