कोविड के विरुद्ध प्रदेश सरकार के प्रयासों को अनुराग ठाकुर का मिल रहा भरपूर सहयोग

by

ऊना – हिमाचल प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कोरोना की रोकथाम व कोरोना संक्रमितों की देखभाल के लिए बेहतर प्रबंध कर रही है। प्रदेश सरकार की इस मुहिम को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी भरपूर साथ मिल रहा है।
यह बात कहते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कोविड-19 के विरुद्ध मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भरपूर सहयोग दे रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने दिल्ली से 160 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 108 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर व अन्य मेडिकल उपकरण भेज कर प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में 330 बेडों को तत्काल प्रभाव से ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करवाई है। यह सुविधा मिलने से कोरोना पीड़ित मरीजों के उपचार में लगे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का आत्मबल बढ़ेगा और जल्दी ही प्रदेश को कोरोना मुक्त बनाने की परिकल्पना साकार होगी।
ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सोमवार को शिलान्यास किए गए 700 बेडों के ऑक्सीजन बैंक में से बाकी बचे 370 बेडों को भी ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था अति शीघ्र हो जाएगी, जिसके लिए हमीरपुर व बिलासपुर में स्थापित होने जा रहे ऑक्सीजन प्लांटों का शिलान्यास कर काम शुरू कर दिया गया है। इस पूरे ऑक्सीजन बैंक में कुल 300 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 200 ऑक्सीजन सिलेंडर, हमीरपुर बिलासपुर में 140-140 एलपीएम के दो व ऊना में एक अन्य ऑक्सीजन प्लांट सहित इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए अन्य जरूरी मेडिकल उपकरण सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की ओर से किए गए प्रयासों के लिए केन्द्रीय राज्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापक के भरें जाएंगे 3 पद: अनीता गौतम

ऊना : उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा भाषा अध्यापक के 3 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि एससी की आईआरडीपी व एसटी की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

निचले स्तर के कई पुलिस अधिकारी नशा तस्करों के साथ मिले हुए : पुलिस विभाग में इन काली भेड़ों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़। पंजाब में नशीली दवाओं के खतरे से निपटने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य से इस समस्या को खत्म करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी लागू होता यूसीसी-अगर हिमाचल में भाजपा की फिर सरकार होती : जयराम ठाकुर

पूर्ण राजत्व दिवस के मंच का मुख्यमंत्री ने किया राजनीतिक दुरुपयोग, भाँग की खेती के दुरुपयोग से हिमाचल को बचाने के लिए सरकार क्या कदम उठाएगी : जयराम ठाकुर कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी घटना की पुनः जांच के लिए नई समिति गठित करने के दिए निर्देश

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आईजीएमसी में हुई घटना...
Translate »
error: Content is protected !!