कोविड दौर में मैड़ी मेला में परिवहन व पार्किंग को लेकर एसओपी जारी

by
ऊना, 28 फरवरी – डेरा बाबा बड़भाग सिंह में 21 से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले होली मेला में कोविड-19 को लेकर परिवहन व पार्किंग व्यवस्था से संबंधित एसओपी जारी कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि बसों में टिकटों की बिक्री व खरीद के दौरान और टिकट काउंटरों के आसपास निर्धारित सामाजिक दूरी बनाए रखना होगा और टिकट काउंटरों पर तैनात प्रत्येक कर्मचारी को हर समय मास्क और दस्ताने का उपयोग करना होगा। टिकट काउंटर, बस स्टॉप, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड आदि में सामाजिक दूरी के मानक व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए फर्श पर स्टिकर और संकेतों का प्रदर्शन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन परिस्थिति में प्रभावी और तत्काल प्रतिक्रिया हेतु सभी बस स्टैंड और टिकट काउंटरों पर नियंत्रण कक्षों और नोडल अधिकारियों की सूची की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
डीसी ने बताया कि प्रयुक्त दस्ताने और मास्क आदि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार निस्तारित किये जाएंगे तथा परिवहन संचालकों द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। यदि किसी भी यात्री में कोविङ-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो चालक या सहायक अपेक्षित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, स्थानीय पुलिस, नियंत्रण कक्ष को सूचित करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन निगम तथा व्यावसायिक वाहन संचालक अपने समस्त कर्मचारियों को कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें और कोविड से बचाव हेतु आवश्यक सूचनाएं पोस्टर, स्टिकर आदि के माध्यम से अपने वाहनों में प्रदर्शित करें। यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व और यात्रा समाप्ति के पश्चात वाहन के प्रवेश द्वार, हँडल, रेलिंग तथा सीटों आदि को अच्छी तरह सैनिटाईज करना होगा। वाहनों में चालक, परिचालक व समस्त यात्रियों को मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य होगा और यात्रा करते समय पान, तम्बाकू, गुटका, शराब आदि का सेवन प्रतिबंधित रहेगा तथा वाहन से थूकना दंडनीय होगा।
वाहन पार्किंग से संबंधित एसओपी
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मेले के लिए तीर्थ यात्रियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए, वाहनों की पार्किंग की योजना बनाई जाएगी। अलग-अलग दिशाओं से आने वाने वाहनों हेतु अलग-अलग पाकिंग स्थल बनाये जायेंगे तथा समस्त पार्किंग स्थलों का विवरण मेला अधिकारी और जिला प्रशासन के साथ सांझा किया जायेगा। पार्किंग क्षेत्र में आग से बचाव हेतु पर्याप्त उपकरण व मानव संसाधन की तैनाती की जायेगी। पार्किंग स्थलों पर वाहन चालकों तथा यात्रियों की कोविड-19 जाँच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक पार्किंग स्थल में वाहनों के अलग-अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी तथा प्रत्येक प्रवेश एवं निकास द्वार बैनरों के माध्यम से इंगित किये जायेंगे। पार्किग स्थानों पर तैनात अधिकारियों द्वारा किसी भी यात्री में कोविङ-19 के लक्षण दिखाई देने की स्थिति में तत्काल प्रभावित यात्री को मेला स्वास्थ्य कार्मिकों के माध्यम से उपचार हेतु कोविड उपचार केंद्र में भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि संदिग्ध कोविड-19 रोगियों के परिवहन के लिए एम्बुलेंस की सहायता ली जाएगी। पार्किंग स्थलों में विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारियां बैनर व पोस्टर आदि के माध्यम से चस्पां की जाएंगी। पार्किंग स्थलों पर वाहन चालकों के लिए शौचालय, पेयजल एवं सैनीटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।
डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में किसी भी बंद स्थान पर संगठित रुप से भजन, गायन एवं भंडारे के आयोजन पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सभी श्रद्धालुओं तथा हितधारकों को भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करनी होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भवड़ां के मतदान केंद्र पर किया मतदान : तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

हमीरपुर 30 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रिटिश सेना में इतिहास रचा, मेजर मुनीश और कैप्टन हरप्रीत चौहान बने पहले भारतीय दंपति जिन्हे मिला कमीशन

लंदन / नई दिल्ली/ दलजीत अजनोहा : ब्रिटेन में बसे भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व और प्रेरणा का क्षण है। मेजर मुनीश चौहान और कैप्टन हरप्रीत चौहान ने ब्रिटिश आर्मी में कमीशन प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 लाख से ज्यादा सम्मान निधि के आवेदन सरकारी दफ्तरों में क्यों धूल फांक रहे: जयराम ठाकुर

लंबित पड़े सम्मान निधि के आवेदनों पर सरकार कब लेगी फैसलामातृशक्ति के साथ सरकार का यह रवैया अपमानजनक एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वर्षा से प्रभावितों 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि नगर निगम ऊना ने की प्रदान

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त. जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता...
Translate »
error: Content is protected !!