कोविड में अनाथ हुए बच्चों का मददगार बना जिला प्रशासन

by

ऊना, 8 सितंबर: कोविड के कारण अनाथ हुए हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले लोअर बढे़ड़ा निवासी दो नाबालिग बच्चों का जिला प्रशासन ऊना मददगार बन कर सामने आया है। इन बच्चों की माता का कोविड की चपेट में आने से देहांत हो गया था, जबकि यह बच्चे पहले ही अपने पिता को ह्रदय घात के कारण खो चुके थे। माता-पिता दोनों को खोने के बाद परिवार पर एक सोसाइटी से लगभग 1.50 लाख रुपए का ऋण था और दोनों पर इस ऋण को चुकाने की जिम्मेदारी थी। दोनों के पास आय का कोई साधन नहीं था, ऐसे में उपायुक्त राघव शर्मा ने स्वयं इस मामले में दखल देते हुए इनकी मुश्किल को दूर कर दिया है।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मूल ऋण को माता श्री चिंतपूर्णी ट्रस्ट से अदा कर दिया गया है, जबकि सहकारी सभा ने ब्याज को माफ कर दिया है। इस प्रकार से अब दोनों बच्चों को ऋण अदायगी की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के भरण-पोषण के लिए हर प्रकार से सहायता करने का प्रयास कर रही है। दोनों को पालन पोषण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से फोस्टर केयर योजना के तहत 2500-2500 रूपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ऊना ने इन बच्चों का प्रदेश सरकार की योजना हिमकेयर के तहत स्वास्थ्य बीमा के लिए पंजीकरण भी करवाया है, जिसमें अस्पताल में दाखिल होने पर पांच लाख रूपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों को पीएम-केयर्स योजना से भी लाभ प्रदान किया जा रहा है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद इन्हें उच्च शिक्षा अथवा अपना रोजगार आरंभ करने के लिए 10 लाख रुपए का फंड मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीर बाबा ओल्ला शरीफ दरगाह का सालाना उर्स 24 मई को

कुठाड़, 18 मई (तारा) : कृष्णगढ़ पंचायत में स्थित प्राचीन पीर बाबा ओल्ला शरीफ की दरगाह पर सालाना उर्स का आयोजन 24 मई को किया जाएगा। दरगाह कमेटी के प्रधान हरिराम के इलावा सेवादार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर विधायक डॉ. जनक राज से लोगों ने की भेंट

सीवरेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण हो रही परेशानी विधायक डॉ. जनक राज ने जल्द समस्याओं से छुटकारा दिलाने का दिया आश्वासन एएम नाथ। मैहला (चंबा) :  मैहला व्यापार मंडल और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार पर कसा शिंकजा : भारतीय दंड संहिता की धारा 201 जोड़ी, मालीवाल के साथ मारपीट करने के आरोप में

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार के खिलाफ ‘सबूत मिटाने और झूठी जानकारी देने’ के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक ने किया प्रदान

रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. श्रीनगर में वीरगति प्राप्त शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा ‘पीएनबी रक्षक योजना’ के तहत 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया...
Translate »
error: Content is protected !!