कोविड संबंधी लक्षण दिखने पर मरीज डाक्टर से जरुर करें संपर्क, जरुरत पडऩे पर अस्पताल दाखिल होने में न करें देरी: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने साप्ताहिक फेसबुक सैशन के दौरान जिला वासियों को किया संबोधित
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने जिला वासियों को कहा कि कोविड की स्थिति में पहले से कुछ सुधार हैं लेकिन अभी भी कुछ मामलों में हमें गंभीरता दिखाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि  अगर किसी में कोविड संबंधी लक्षण जैसे बुखार, सांस लेने के दिक्कत या आक्सीजन का स्तर कम होता दिखे तो वे तुंरत डाक्टर से संपर्क करें और जरुरत पडऩे पर अस्पताल में दाखिल होने में देरी न करें। वे अपने साप्ताहिक फेसबुक लाइव सेशन के दौरान जिला वासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कोविड संबंधी जिले के ताजा हालातों के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि अभी भी जिले में कोविड पाजीटिव मरीज गंभीर स्थिति में देरी से अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिसके चलते मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है और अधिकतर मौतों का कारण मरीज का देरी से अस्पताल पहुंचना है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला अस्पताल होशियारपुर में 100 बैड कोविड मरीजों को समर्पित किए गए हैं और ऐसे मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में साफ-सफाई, स्टाफ, खाना इलाज संबंधी सभी जरुरी प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अस्पतालों में दाखिल होने से घबराएं नहीं व लक्षण दिखने पर जरुर अस्पताल में दाखिल हों। उन्होंने कहा कि कोविड बचाव संबंधी वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों नगर निगम व परिषदों में वार्ड स्तर के अलावा अब गांवों में भी कैंप लगा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लोगों की सुविधा के लिए गांवों में कैंप लगाने से पहले गांव वासियों को सूचित कर दिया जाएगा कि उनके गांव में कब, कहां और कितने बजे वैक्सीनेशन कैंप लगेगा। इस लिए गांवों में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग अपना वैक्सीनेशन जरुर करवाएं। उन्होंने जिले के सरकारी कर्मचारियों (विशेष तौर पर जिनकी पब्लिक डिलिंग ज्यादा है ) की वैक्सीनेशन करवाने संबंधी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन कोविड से काफी हद तक बचाव करती है लेकिन 100 प्रतिशत कोविड सुरक्षा का दावा नहीं करती है बल्कि कोई भी वैक्सीनेशन किसी बीमारी से 100 प्रतिशत सुरक्षा का दावा नहीं करती है। उन्होंने कहा कि अगर हम वैक्सीनेशन करवाते हैं तो हम कोविड के गंभीर परिणामों से काफी हद तक बच जाते  हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने व एक्सपर्ट डाक्टरों से ही सलाह लेने के लिए कहा।
अपनीत रियात ने बताया कि जिले की 84 मंडियों में गेहूं की खरीद शुरु हो गई है और इस सीजन 3 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं के खरीद की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी जरुरी प्रबंध  मुकम्मल कर लिए गए हैं और सारा स्टाफ काम पर लगा दिया गया  है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सामाजिक दूरी व कोविड बचाव संबंधी सावधानियों को अपनाते हुए खरीद प्रक्रिया की जा रही है। इसके अलावा मंडियों में वैक्सीनेशन कैंप भी लगाए जा रहे हैं ताकि किसानों, स्टाफ व लेबर की सुरक्षा यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने किसानों को मंडियों में सूखी फसल लाने की अपील की ताकि किसानों को फसल बेचने के लिए मंडियों में ज्यादा समय न लगे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान कोविड संबंधी दिए गए आदेशों के बारे में स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में कोविड-19 के चलते रात के कफ्र्यू के अंर्तगत आम लोगों के गैरजरुरी आवागमन पर रात 9 हजे सुबह 5 बजे तक पाबंदी रहेगी। इस दौरान जिले की सीमा में गैर जरुरी यातायात व व्यक्तिगत गतिविधियां बंद रहेंगी जबकि उद्योगों में शिफ्टों में काम करने वाले कर्मचारियों के यातायात के अलावा रेल, हवाई जहाज व बसों से आने जाने वाले यात्रियों को यातायात से छूट रहेगी। इसके साथ ही अंतिम संस्कार /विवाह के समय होने वाले अंदरुनी एकत्रीकरण के लिए व्यक्तियों की संख्या 50 व बाहरी एकत्रीकरण के लिए यह संख्या 100 तक सीमित की गई है। उन्होंने कहा कि शादियों में जो भी मैरिज पैलेस तय की गई संख्या से  ज्यादा एकत्रीकरण करता है उसके व आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई मैरिज पैलेसों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांवों में होने वाले कबड्डी व अन्य खेल मुकाबलों के आयोजन के लिए कोई मंजूरी नहीं दी जा रही है। इस लिए जब तक कोविड की स्थिति पर नियंत्रण न हो जाए तब तक ऐसे आयोजन न किए जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रक्षाबंधन के पावन त्योहार के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के लिए स्वरचित कविता लेखन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  किड्स पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन त्योहार के उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों के लिए स्वरचित कविता लेखन का आयोजन किया गया । स्कूल की संचालिका तथा प्रिंसिपल आरती सूद जी ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब

सिद्धू मूसेवाल टॉप ट्रेडिंग : भारत समेत 151 देशों में सबसे अधिक किया गया गूगल सर्च

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल को गत रविवार पंजाब के गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था। कत्ल के एक हफ्ते बाद भी सिद्धू मूसेवाल न सिर्फ भारत...
article-image
पंजाब

At Shri Siddheshwar Shiv Mandir

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 26 : At Shri Siddheshwar Shiv Mandir, Bassi GhulamAt Shri Siddheshwar Shiv Mandir, Bassi Ghulam Hussain, Hoshiarpur, the flag hoisting ceremony was performed today by MLA Shri Brahm Shankar Jimpa Hussain, Hoshiarpur,...
Translate »
error: Content is protected !!