कोविड से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए हैल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जाए: अपनीत रियात

by

जिले में 2.85 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोजें लगी
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने टैस्टिंग व टीकाकरण में लाई तेजी
होशियारपुर I  जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक कोविड वैक्सीन की 2,85,594 डोजें लग चुकी हैं व स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से टैस्टिंग व टीकाकरण में और तेजी लाई जा रही है।
जिले में अब तक 8925 हैल्थ केयर वर्करों को पहली व 4578 वर्करों को दूसरी डोज लगने के साथ-साथ 28,492 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली व 6602 को दूसरी डोज लग चुकी है। इसी तरह 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों में 1,39,636 को पहली व 15,794 को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के 68,961 लाभार्थियों को पहली व 12,606 को दूसरी डोज लग चुकी है। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन की ओर से योज्य लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने के साथ-साथ टैस्टिंग भी युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में 30 सरकारी व 11 प्राइवेट स्थानों पर टैस्टिंग जारी है जहां कोई भी व्यक्ति अपना टैस्ट करवा सकता है। उन्होंने बताया कि जिले में होम आइसोलेशन, अलग-अलग अस्पतालों में बैडों की संख्या या एंबुलेंस की उपलब्धता संबंधी हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से कोई भी व्यक्ति जरुरी जानकारी हासिल कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कोविड हिदायतों को लेकर पूरी तरह से चौकस रहें ताकि किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जिले के हर इलाके में योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है व जिन लाभार्थियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं करवाई वे अपने नजदीकी केंद्रों पर जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आज स्थानीय दाना मंडी में सुबह 6.30 बजे सैंपलिंग शुरु कर कुल 275 सैंपल लिए व अलग-अलग इलाकों में टीकाकरण अभियान को भी तेज किया। जिला स्वास्थ्य्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुरानी कनक मंडी के नजदीक आत्मसुख आत्मदेव आश्रम में दिव्यांग व्यक्तियों, उनके पारिवारिक सदस्यों व आश्रम के स्टाफ सहित 70 से अधिक लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीजेएम अपराजिता जोशी ने गांवों के लिए बसों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जागरुकता के लिए किया रवाना

होशियारपुर, 04 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के दिशा निर्देशों पर आज सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी ने 9 सितंबर को जिला व...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक, 5 गंभीर घायल, सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती : गाय को बचाने स्कार्पियों चालक ने लगाई ब्रेक पीछे से आ रही निजी कंपनी बस ने टक्कर मारी, बस के पीछे से टकराई आई-20 कार

गढ़शंकर- गढ़शंकर होशियारपुर सडक़ पर गांव भज्जलां टर्न के पास गाय को स्कार्पियों चालक बचाने की कोशिश कर हा था तो पीछे से एक निजी कंपनी की तेज रफतार बस ने टक्कर मार दी।...
article-image
पंजाब

अगर पुलिस को…’50 लाख तैयार रखो, मेरे साथी कभी भी आ सकते – कारोबारी से आतंकी लखबीर ने मांगी रंगदारी

अमृतसर :  अमृतसर रोड पर स्थित खालसा जनरल स्टोर के मालिक से कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। भगवान सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में...
article-image
पंजाब

जिले में 10 को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत: अपराजिता जोशी

होशियारपुर : सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिले में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत जिला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!