डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाने वाला कौन है थॉमस क्रुक्स, मासूम चेहरे के पीछे की हिस्ट्री जानकर रह जाएंगे दंग

by

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान गोली चलाई गई, जिसमें वह बाल-बाल बचे. गोली उनके कान के पास से निकली. जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें ट्रंप के कान की तरफ खून लगा हुआ देखा जा सकता है।  अब सवाल ये है कि आखिर ये गोली चलाई किसने और इसके पीछे मकसद क्या था।

संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने रविवार को बताया कि 20 साल के थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ये गोली चलाई थी, जोकि पेंसिल्वेनिया का ही रहने वाला है।  राष्ट्रपति पद के एक उम्मीदवार की हत्या करने की फिराक में आए बदमाशों को कानून प्रवर्तन ने गोली मार दी। इस घटना में एक 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल भी हो गए।  वहीं, ट्रंप के दाहिना कान में भी हल्का खून नजर आया।

कौन है गोली चलाने वाला थॉमस क्रुक्स :   थॉमस मैथ्यू पेंसिल्वेनिया के बेथेल पार्क में रहता है।  वह इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में अपना पहला राष्ट्रपति वोट डालता।  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि उन्होंने 2022 में मैथ्यू ने बेथेल पार्क हाई स्कूल से ग्रेजुएशन किया था।  उसके हाई स्कूल काउंसलर का कहना है कि उसे अवार्ड भी मिल चुका है. वह काफी चुपचाप रहने वालों में से था और न ही वो राजनीतिक बातें करता था।

एफबीआई ने कहा कि उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल में धमकी भरी भाषा नहीं है, न ही वे मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का कोई इतिहास ढूंढ पाए हैं।  अधिकारी उसकी राजनीतिक सोच के बारे में पता नहीं लगा सके क्योंकि उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल में हिंसा या इसी तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कोई भी पोस्ट नहीं थेv

इसके अलावा, क्रुक्स ने अपने स्कूल के दिनों में राइफल टीम के लिए भी कोशिश की थी, लेकिन खराब निशानेबाज होने के कारण उसे बाहर कर दिया गया था।  टीम के एक वर्तमान कप्तान ने न्यूज एजेंसी एपी को बताया कि क्रुक्स की रुचि कंप्यूटर बनाने और गेम खेलने में ज्यादा रहती थी।

नर्सिंग होम में करता था काम :   आरोपी थॉमस मैथ्यू क्रुक्स एक नर्सिंग होम में काम करता था।  सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार, उसके पिता एक रजिस्टर्ड रिपब्लिकन हैं और उनकी मां एक रजिस्टर्ड डेमोक्रेट हैं।  न्यूज एजेंसी एपी ने बताया कि ट्रंप के चुनाव प्रचार कार्यक्रम के ठीक बाहर ये लड़का अजीब तरह से व्यवहार करते हुए देखा गया।  वहां मौजूद लोगों ने उसे सीढ़ी पर चढ़ते हुए देखा, जिसके बाद अधिकारियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन छत पर चढ़ने से पहले वह उसका पता नहीं लगा सके।

जब एक अधिकारी का छत पर बदमाशों से सामना हुआ, तो वह ऐसी परिस्थितियों में अपनी बंदूक नहीं चला सका, जिसके बाद शूटर ने ट्रंप की ओर गोली चला दी।  एपी ने दो अधिकारियों के हवाले से बताया कि सीक्रेट सर्विस के स्नाइपर्स ने उसे गोली मार दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी योजनाओं का लोगों तक जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए लाभः सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल

‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा जिले में 279 मरीजों के 1371 डायलसिस सैशन करवाए गए निःशुल्क होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इमिग्रेशन रैकेट पर शिकंजा : चंडीगढ़ पुलिस ने न्यूज़ीलैंड वर्क परमिट के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में इमिग्रेशन फर्म संचालक महिला, पुरुष गिरफ्तार

इमिग्रेशन फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई, 59 लाख से अधिक की धोखाधड़ी उजागर पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  अवैध इमिग्रेशन फर्मों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-26 चंडीगढ़ पुलिस को...
article-image
पंजाब

दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू : पूछताछ की जाएगी, कि वे नशीला पदार्थ कहां से खरीदकर लाए हैं

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने 15 नवंबर के एक पुराने मामले में दो महिलाओं सहित चार लोगों को काबू किया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि वह एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!