कौन है मनदीप कौर?…..तस्करों से बनाया संबंध -खुद को बताया पुलिस ऑफिसर : जिसका पंजाब पुलिस ने किया भंडाफोड़

by
अमृतसर. :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पाकिस्तान से जुड़े एक ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ किया है और इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य सरगना भी शामिल है. पुलिस ने उनके पास से 5.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एएनआई को बताया, “अमृतसर पुलिस ने 5.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मुख्य सरगना, मनदीप कौर, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अपना ड्रग नेटवर्क चला रही थी। उन्होंने आगे बताया, “मनदीप कौर ने पाकिस्तान के कई ड्रग तस्करों से संपर्क बना लिया था और ड्रोन की मदद से हमारे बॉर्डर में ड्रग्स भिजवा रही थी. वह चहेर्टा इलाके में दो अन्य लोगों के साथ काम कर रही थी… एक और आरोपी है, लेकिन हम उसका नाम अभी जाहिर नहीं कर रहे हैं.” इस बीच, पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया और 4 किलो हेरोइन बरामद की. यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) ने रविवार को दी।
डीजीपी गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक खुफिया ऑपरेशन के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने एक नार्को-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 किलो हेरोइन बरामद की.” गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में नवजोत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और अनिकेत शामिल हैं. इन्हें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
पोस्ट में आगे कहा गया, “एनडीपीएस एक्ट के तहत एसएसओसी, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है. आगे की जांच जारी है ताकि उनके आगे और पीछे के लिंक का पता लगाया जा सके. पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर अडिग है।
हाल ही में पंजाब पुलिस ने शनिवार को 75 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम अफीम और 2.2 लाख रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर शुरू किए गए “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत की गई. इससे पहले 22 दिनों में कुल 2613 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह ऑपरेशन राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर एक साथ चलाया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश कर दी सुपारी और कर दिया मर्डर… मर्सिडीज़ में मिली कारोबारी की खून से सनी लाश

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने वाला एक बड़ा कारोबारी अचानक लापता हो गया. घरवालों ने पहले खुद उनकी तलाश शुरू की. कुछ घंटों बाद परिवारवालों को उनकी कार एक फ्लाईओवर के...
article-image
पंजाब

5500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की सीमाओं को और भी ज़्यादा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उन्होंने आला अफसरों के साथ एक अहम...
article-image
पंजाब

पटवारी 5 लाख रुपये रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

 नूरपुरबेदी :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव करूरा, तहसील नूरपुर बेदी में वन विभाग, पंजाब की जमीन के अवैध हस्तांतरण/इंतकाल के आरोप में रूपनगर जिले के माल सर्कल डूमेवाला, तहसील नंगल में तैनात पटवारी...
Translate »
error: Content is protected !!