क्या जेन Z पार्टी बनाने जा रहे AAP के राघव चड्ढा…..ऐसी अटकलें क्यों लगाई करही?… इंस्टा पर क्या संकेत

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी नेतृत्व से अनबन और तनातनी के आरोपों के बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वह युवाओं पर केंद्रित यानी जेन Z को केंद्र में रखते हुए नई राजनीतिक पार्टी बना सकते हैं।

ऐसी अटकलें तब से जोर मारने लगी हैं, जब से उन्होंने इन्स्टाग्राम पर एक रील साझा किया है और उस पर दिलचस्प टिप्पणी की है। बहरहाल, कई लोग चार्टर्ड अकाउंटेंट से राजनेता बने चड्ढा के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, इन्स्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में उनके एक समर्थक ने उन्हें सुझाव दिया है कि उन्हें युवाओं पर आधारित एक “Gen-Z” राजनीतिक पार्टी बनानी चाहिए। बुधवार को चड्ढा ने “Seedhathok” नाम के इस क्रिएटर की इंस्टाग्राम रील शेयर की। उन्होंने अपनी टिप्पणी में लिखा, “दिलचस्प विचार।” इसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया।

समर्थक क्रिएटर ने क्या लिखा?

इंस्टाग्राम रील में, “Seedhathok” हैंडल के क्रिएटर, रिहान ने कहा “हर युवा चाहता है कि राघव चड्ढा, मौजूदा मतभेदों के बावजूद, ‘Gen-Z Party’ या किसी भी ऐसे नाम से अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाएं जो उन्हें सही लगे।” रिहान ने आगे कहा, “अगर वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं, चाहे वह कोई भी हो, तो हो सकता है कि उन्हें वैसा समर्थन न मिले जैसा अभी मिल रहा है, या शायद उन्हें कुछ नफ़रत का भी सामना करना पड़े। हालांकि, अपनी खुद की पार्टी शुरू करना एक अच्छा फ़ैसला होगा। पूरा युवा वर्ग उनका साथ देगा, जिससे उन्हें ज़बरदस्त सफलता मिलेगी।”

रील शेयर करने के बाद अटकलें तेज

इस रील को चड्ढा द्वारा शेयर किए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोर मारने लगी है। बता दें कि पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में अपने उप-नेता के पद से हटा दिया था। उच्च सदन के सचिवालय को लिखे पत्र में, AAP ने कहा कि चड्ढा की जगह सांसद अशोक कुमार मित्तल उप नेता होंगे। AAP नेतृत्व का यह कदम चड्ढा और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच अनबन की खबरों के बाद उठाया गया था।

”पिक्चर अभी बाकी है”

AAP ने चड्ढा पर आरोप लगाया कि वह संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को उठाने से बचते हैं और इसके बजाय “सॉफ्ट PR” (जनसंपर्क) में लगे रहते हैं। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव चड्ढा ने रविवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह इस राज्य से जुड़े अहम मुद्दों पर बोलते दिखे। वीडियो में चड्ढा को भूजल स्तर में गिरावट, शहीद-ए-आजम भगत सिंह से जुड़े विषयों और पंजाब-केंद्रित अन्य चिंताओं को उठाते हुए देखा जा सकता है। चड्ढा ने वीडियो को ‘छोटा सा ट्रेलर’ बताते हुए दावा किया कि वह वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ”पिक्चर अभी बाकी है।” चड्ढा ने ये भी कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि उनका घर, उनका कर्तव्य और उनकी आत्मा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल ! राष्ट्रपति से मिले अमित शाह, कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह

नई दिल्ली : केंद्र सरकार में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में...
article-image
पंजाब

अमृतसागर मित्तल समाज सेवा और रोजगार सृजन के क्षेत्र में निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका : खन्ना

मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई होशियारपुर, 6 अगस्त। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक्टर निर्माता सोनालिका ग्रुप के वाइस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल को उनके जन्मदिवस के...
article-image
पंजाब

पवन भंमियां का स्व: जुगिंदर सिंह कंवल मेमोरियल अवार्ड से सम्मान 

गढ़शंकर,  28 अक्तूबर : दोआबा साहित्य सभा लधाना झिक्का द्वारा एक कवि दरबार का आयोजन किया जिसमें पंजाब के प्रसिद्ध कवियों ने भाग लिया। इस मौके कवियों ने भ्रूण हत्या और भ्रष्टाचार जैसी बुराइयों...
article-image
पंजाब

दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शन वाले जिले के लाभार्थियों के फार्म भरवा कर वैरीफिकेशन यकीनी बनाए पावर कार्पोरेशन: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने पावर कार्पोरेशन अधिकारियों को सरकार की ओर से दी गई इस सुविधा को जिले में सुचारु ढंग से लागू करवाने के दिए निर्देश कहा जिले के 34576 लाभार्थियों के करीब 21...
Translate »
error: Content is protected !!