क्या दर्ज है चर्चित एफआईआर में मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला व उनके ओसडी के खिलाफ : स्ट्रिंग आप्रेशन के तहत फंसे सिंगला, सिंगला ने कहा साजिस तहत फंसाया गया

by

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्टिंग ऑपरेशन में फंसे कमीशन बाजी के चक्कर में बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला व उनके ओसडी प्रदीप कुमार के खिलाफ पुलिस ने एसई राजेन्द्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है।  इस दौरान डॉ. विजय सिंगला व ओसडी प्रदीप कुमार को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया और माननीय कोर्ट में ने उन्हें 27 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस दौरान डॉ. विजय सिंगला ने कहा के साजिश तहत फंसाया गया मुझे , सरकार और आप को बदनाम करने के लिए।

चर्चित एफआईआर :
एफआईआर के मुताबिक एसई राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वह पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन में फेज 8 में बतौर निगरान इंजीनियर तैनात हैं। एक महीने पहले उन्हें हेल्थ मिनिस्टर विजय सिंगला के ओएसपी प्रदीप कुमार ने पंजाब भवन के कमरा नंबर 203 में बुलाया गया था। यहां पर मंत्री विजय सिंगला और ओएसडी प्रदीप कुमार मौजूद थे। यहां पर उनसे कहा गया कि उनकी तरफ से 41 करोड़ के कंस्ट्रक्शन वर्क की अलॉटमेंट जारी की गई है। इसके अलावा मार्च महीने में ठेकेदारों को 17 करोड़ की पेमेंट की गई है। इस तरह कुल 58 करोड़ रकम का 2 प्रतिशत कमीशन (1.16 करोड) बतौर रिश्वत दिया जाए। जिसको लेकर उन्होंने माना कर दिया।
मैंने उन्हें कहा कि मैं यह काम नहीं कर सकता। मुझे बेशक मेरे विभाग में वापस भेज दिया जाए क्योंकि मैं डेपुटेशन पर हेल्थ विभाग में आया हूं। इसके बाद प्रदीप कुमार ने 8 मई, 10 मई, 12 मई, 13 मई और 23 मई को वॉट्सऐप पर कॉल की। जिसमें मुझे बार-बार बुलाकर रिश्वत की मांग की जाती रही। मुझे धमकी दी गई कि अगर रिश्वत नहीं दी तो मेरा करियर खराब कर देंगे। डिपार्टमेंट में मेरा नुकसान कर देंगे। जिसके उपरांत उन पर कई प्रकार से प्रेशर भी बनाया गया। पुलिस ने मंत्री विजय सिंगला और ओएसडी प्रदीप कुमार पर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत केस दर्ज किया है।
इसके मुताबिक मंत्री और उनके करीबियों ने टेंडर को लेकर एक प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। अफसर ने इसकी शिकायत सीएम भगवंत मान को की। 14 मई को सीएम मान के पास इसके बारे में जानकारी पहुंची। इसके बाद मान ने अफसर को भरोसे में लिया। कमीशन मांगने की रिकॉर्डिंग करवाई गई। जिसमें मंत्री और उनके करीबियों की कमीशन मांगने की रिकॉर्डिंग हो गई। जिसके बाद मंत्री को बुलाकर मान ने उनके सामने यह सबूत रख दिए और मंत्री ने गलती कबूल कर ली।
पंजाब पुलिस के विजिलेंस ब्यूरो ने अब इस मामले में सिंगला के साथ कमीशनखोरी में शामिल रिश्तेदारों और करीबियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस सिंगला के सवा 2 महीने के कार्यकाल में अब सारे प्रोजेक्टों की लिस्ट तैयार कर रही है। कहीं किसी में कोई कमीशन की बात तो नहीं है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीईपी अधीन  साइंस अध्यापकों का सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 27 सितंबर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में मंजीत सिंह स्कूल प्रभारी के सहयोग से सीईपी प्रोजेक्ट तहत ब्लॉक  गढ़शंकर-2 के विज्ञान शिक्षकों के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
article-image
पंजाब

International Women’s Day Celebrated

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 Intenational Women’s Day Celebrated at Lamrin Tech Skills University Punjab.The Program was on the theme “Shakti Parava 2026” International Women’s Day with great enthusiasm and zeal. The celebration highlighted the dignity, strength,...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नए नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने संभाला पदभार

गढ़शंकर, 22 सितंबर।  नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने तहसील गढ़शंकर में बतौर नायब तहसीलदार पदभार संभाल लिया। इ इससे पहले वह तलवाड़ा में तैनात थे। पदभार संभालने पर कार्यालय स्टाफ ने उनका स्वागत किया।...
Translate »
error: Content is protected !!