क्या बोले हाइवे पर महिला से संबंध बनाने वाले मनोहर धाकड़?…वायरल वीडियो फर्जी, मैं गाड़ी में नहीं था

by
मंदसौर  :  मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम महिला मित्र संग संबंध बनाने वाले नेता मनोहर धाकड़ को कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब 13 मई की रात हुए कांड की वीडियो पर मनोहर लाल धाकड़ का बयान सामने आया है।
धाकड़ ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही वीडियो को फर्जी करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने साजिश के तहत खुदको बदनाम करने का आरोप भी लगाया है। धाकड़ ने वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मनोहर लाल धाकड़ ने कहा, वायरल वीडियो फर्जी है। मैं उसमें नहीं था और गाड़ी भी मेरी नहीं थी। धाकड़ ने बताया कि मैंने गाड़ी बेच दी थी। वीडियो की सत्यता की जांच के बाद सच सामने आ जाएगा। धाकड़ ने कहा कि मैं कोर्ट में अपनी बात मजबूती से रखूंगा और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ मानहानी का केस करूंगा।
बातचीत के दौरान जब मनोहर धाकड़ से पूछा गया कि जमानत के पहले आप इतने दिन कहां थे, तो धाकड़ ने बताया कि पुलिस मेरे घर से गाड़ी ले गई थी। मैं घबरा गया था, क्योंकि मेरी छवि खराब हो रही थी। इसलिए मैं चुप रहा। आपको बताते चलें कि हाइवे की अश्लीलता भरी आपत्तीजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मनोहर लाल को गिरफ्तार करके भारतीय न्याय सहिंता की धारा 296(सार्वजनिक अश्लीलता) और धारा 286( लापरवाही से खतरा पैदा करना) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। फिलहाल कोर्ट ने उन्हें जमानत दी हुई है।
अपनी महिला मित्र के साथ सार्वजनिक जगह पर आपत्तिजनक हालत में पाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद समाज ने भी उनसे किनारा कर लिया था और उन्हें धाकड़ समाज के युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री के पद से हटा दिया गया था। इधर भाजपा का कहना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स पार्टी का प्राथमिक सदस्य नहीं है। इधर वीडियो ना वायरल करने के लिए एक लाख रुपए की रकम मांगने की बात सामने आई थी। हालांकि उन्होंने केवल 20 हजार रुपये दिए थे। इसके चलते ही उनकी वीडियो को वायरल कर दिया गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रा.व.मा.पा. सूरजपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : लक्ष्य की प्राप्ति में शिक्षा ही पथ प्रदर्शक – संजय अवस्थी

अर्की  :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा जीवन की नींव है जो व्यक्ति के लक्ष्य की प्राप्ति में...
article-image
पंजाब

जिला चंबा में 16 आबकारी यूनिटों का आवंटन 20 मार्च को : आवंटन प्रक्रिया के लिए आवेदन 19 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी यूनिटों के आबंटन हेतू कुल 16 यूनिटों का गठन किया गया है जिनका आरक्षित मूल्य 104,46,58,960/- है जोकि वित्त वर्ष 2024-25...
हिमाचल प्रदेश

सेल्ज़ व मार्किटिंग पदो के लिए साक्षात्कार 12 जून को : श्रीराम लाईफ इंशोयरेंस काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में

ऊना, 9 जून – श्रीराम लाईफ इंशोयरेंस काॅरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 12 जून को प्रातः 10 बजे कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट विजेता फुटबॉल टीम का देशी घी और बादामों से सम्मान

गढ़शंकर, 30 जुलाई: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर ने लगातार दूसरी बार संत हरि सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट माहिलपुर जीतने वाली बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर की फुटबॉल टीम के...
Translate »
error: Content is protected !!