क्यों डर रहा है पाकिस्तान-चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा लगाने से ?… यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी – कोर्ट में पहुंचा मामला, जाने किसने दायर की थी याचिका

by
पाकिस्तान में एक चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और प्रतिमा स्थापित करने की याचिका को वहां की अदालत ने खारिज कर दिया है। असल में लाहौर में स्थित शादमान चौक को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए एक याचिका दायर की गई थी, लेकिन शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया गया है।
                    अदालत के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि लाहौर हाई कोर्ट के जज शम्स महमूद मिर्जा ने आज भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान की उस याचिका का रद्द कर दिया, जिसमें शादमान चौक लाहौर का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने और उन्हें फांसी दिए जाने की जगह पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया गया था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन कॉरपोरेशन लाहौर और फाउंडेशन के वकीलों की दलील सुनने के बाद जज ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं याचिका खारिज होने के बाद फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट इम्तियाज रशीद कुरैशी ने कहा कि वह लाहौर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।
यहीं पर दी गई थी भगत सिंह को फांसी :  बता दें कि 94 साल पहले 23 वर्षीय भगत सिंह पर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में मुकदमा चलाया गया था। उसके बाद 23 मार्च 1931 को लाहौर में उन्हें फांसी दे दी गई थी। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु पर ब्रिटिश
पुलिस अधिकारी जॉन पी सॉन्डर्स की हत्या का आरोप था।
5 सितंबर 2018 को जारी किए गए थे निर्देष :  खबरों के मुताबिक इम्तियाज रशीद कुरैशी ने कोर्ट की अवमानना याचिका में जिला प्रशासन, लाहौर के उपायुक्त, पंजाब के मुख्य सचिव और नगर जिला प्रशासन के प्रशासक को पक्षकार बनाया था।  याचिका में कहा गया था कि हाई कोर्ट के जज शाहिद जमील खान ने 5 सितंबर 2018 को संबंधित अधिकारियों को शादमान चौक का नाम भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए कदम उठाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन अदालत के आदेश को अब तक लागू नहीं किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये का किया अंशदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आज यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के महा-प्रबन्धक एवं अंचल प्रमुख चंडीगढ़ अंचल, सभयेक सिंह ने बैंक की ओर से आपदा राहत कोष के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1410.41 करोड़ का लक्ष्य : डीसी मुकेश रेपसवाल

जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन...
article-image
पंजाब

Punjab SC Commission Chairman Reviews

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Nov.1 : Punjab State Scheduled Castes Commission Chairman Jasvir Singh Garhi conducted an extensive tour of various areas in the Garhshankar constituency to assess ground-level implementation of government welfare schemes and address...
Translate »
error: Content is protected !!