मुख्यमंत्री ने पर्यटन परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पर्यटन विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लाभान्वित करने के लिए महत्वपूर्ण अधोसंरचना कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।
मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट्स और होटलों सहित पर्यटन की परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नागर विमानन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी हेलीपोर्ट्स का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यटन विभाग को जिला कांगड़ा के पालमपुर में कम से कम पांच हजार लोगों की क्षमता वाले सम्मेलन कक्ष निर्मित करने की संभावना तलाशने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना की आवश्यकता रहती है। इस तरह के निर्माण कार्यां से राज्य में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में पर्यटन क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों परिवारों को आजीविका के अवसर उपलब्ध करवाता है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस बाली, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, निदेशक पर्यटन मानसी सहाय ठाकुर, प्रमुख अभियंता एन.के सिंह और पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडित संतराम मेरे जीवन के आदर्श : सुधीर शर्मा दिवंगत दिग्गज नेता पंडित संतराम की 25वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दाड़ी आफिस में सैकड़ों लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, सौकणी दा कोट में रक्त दान शिविर, धर्मशाला अस्पताल में बांटे जूस-फल धर्मशाला, 30 जून। पंडित संतराम जी मेरी लाइफ के हीरो हैं। उन्होंने मुझे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत चंदपुर के चोरनाली में जनसमस्याओं को सुना -पालमपुर को मॉडल विधान सभा क्षेत्र बनाना प्राथमिकता : आशीष बुटेल

पालमपुर, 13 नवंबर : मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास और शिक्षा आशीष बुटेल ने सोमवार को ग्राम पंचायत चंदपुर के चोरनाली में जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जेजों बाढ़ हादसा : दो लापता शव बरामद, 4 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

रोहित भदसाली :जेजों दोआबा,14 अगस्त:होशियारपुर के जेजों चोअ में हुए बाढ़ हादसे में लापता दो व्यक्तियों के शव मिलने के साथ चार दिनों से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। इस रेस्क्यू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

949 शिशु लिंगानुपात जिला ऊना का 2022-23 में बढ़कर : 2011 में जिला ऊना में शिशु लिंगानुपात था 875

ऊना 17 अगस्त: पोषण अभियान के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति तथा एकीकृत बाल विकास सेवाएं के तहत खंड स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक उपमंडल अधिकारी ऊना विश्वमोहन देव चैहान की अध्यक्षता में संपन्न...
Translate »
error: Content is protected !!