शादी के चंद घंटे पहले : 15 बार चाकूओं से हमला कर जिम ट्रेनर बेटे को पिता ने मौत के घाट उतारा : 7 साल पहले किए अपमान का खूनी इंतकाम

by

नई दिल्ली  :  दक्षिण दिल्ली में एक चौकाने वाली घटना सामने आयी हैं। एक जिम ट्रेनर की शादी के जश्न के बीच ही उसकी हत्या कर दी गयी। 15 बार चाकूओं से हमला करके जिम ट्रेनर को मौत के घाट उतारा गया। घर में खुशियों को माहौल था और अचानक दूल्हें की मौत से जश्न मातम में बदल गया। दिल्ली के देवली इलाके में बुधवार रात हुई। मरने वाले युवक का नाम गौरव सिंघल है। वह जिम संचालक था। उसके पिता रंगलाल को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन लोगों की अभी तलाश जारी है।

दो मार्च को भी हुआ था झगड़ा : पुलिस सूत्रों ने बताया कि 2 मार्च को भी पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद से रंगलाल काफी गुस्से में था। गौरव की शादी गुरुवार 7 मार्च को थी। शादी से पहले घर में संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और उसने गौरव को बताया कि उसके पिता उसे उनकी ही निर्माणधीन इमारत में बुला रहे हैं। गौरव अपने पिता के पास चला गया। पिता ने अपने तीन साथियों के साथ कुदाल से उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को खींचकर दूसरे कमरे में डाल दिया और सभी मौके से फरार हो गए। रिश्तेदारों को जब गौरव नहीं मिला तो उसकी तलाश शुरू की गई। देर रात जब परिजन निर्माणधीन इमारत में पहुंचे तो वहां गौरव का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

एक-दूसरे से बात नहीं करते थे :   पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों बाप-बेटे के बीच करीब 7 साल से विवाद था। 29 वर्षीय गौरव ने पिता रंगलाल को कई साल पहले लोगों के सामने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत बंद थी।

सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी :  सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जहां युवक की लाश मिली, वहां से पहले तीन लोग निकल रहे हैं। उनके बाद रंगलाल भी हाथ में बैग लिए जा रहा है। आरोपी घर में रखे रुपये बैग में भरकर ले गया था।

ऐसा काम करूंगा, सब पहचानेंगे :  सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले ही अपने जानकारों से बात करते हुए रंगलाल ने कहा था कि गांव में लोग मुझे ज्यादा नहीं जानते, लेकिन जल्दी ही ऐसा काम करूंगा जिससे पूरा गांव ही मुझे पहचान जाएगा।

एक कॉल से पकड़ा गया : परिजनों और पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक का पिता फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी जयपुर पहुंच गया। यहां से उसने एक ऑटो चालक का फोन लेकर बेटे की मौत की पुष्टि की। पड़ोसी ने उस नंबर पर फिर कॉल किया और ऑटो वाले को बताया कि यह व्यक्ति अपने बेटे को मारकर फरार हुआ है। ऑटो वाले ने इसकी सूचना जयपुर पुलिस को दी तो पुलिसकर्मी ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़ने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी गई। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस जयपुर पहुंच चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘नैक’ के मूल्यांकन में खालसा कॉलेज गढ़शंकर को ‘बी प्लस प्लस’ ग्रेड

गढ़शंकर : उच्च शिक्षण संस्थानों के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा गठित राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक ) द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभिषेक कौंडल बने भाजपा जिला सोलन सोशल मीडिया विभाग के सह-संयोजक

योगेश चौहान : अर्की। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत अभिषेक कौंडल को जिला सोलन भाजपा सोशल मीडिया विभाग का सह-संयोजक नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर अभिषेक कौंडल ने प्रदेश भाजपा...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur Women Make History, Defeat

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 18 : Hoshiarpur’s women produced a brilliant performance to beat Barnala by 95 runs in the semi-final of the inter-district Senior Women’s Cricket Tournament organized by the Punjab Cricket Association (PCA), booking...
Translate »
error: Content is protected !!