कुडुआं दी धार की महिलाओं ने शुरू किया अपना उद्यम

by

एएम नाथ : हमीरपुर 28 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध, हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें अपने उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहा है। आरसेटी के माध्यम से अपने गांव में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तहसील टौणीदेवी के दूरस्थ गांव कुडुआं दी धार के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आचार, पापड़ और मसाला पाउडर तैयार करने के लिए अपना उद्यम स्थापित किया है।
आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने इस उद्यम का शुभारंभ किया तथा गांव की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। स्वयं सहायता समूह की सदस्यों रीता देवी, सुमना देवी, रीना देवी, भावना, कोमल और आरती ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के लिए आरसेटी के निदेशक तथा अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी पहुंचने पर प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत

वार्ड में रात्रि विश्राम करने के बाद मंगलवार सुबह नालागढ़ होगी रवाना लोगों ने रथ यात्रा का किए दर्शन बीबीएनज़ 6 अप्रैल (तारा ) : आंध्र प्रदेश के पुटापरती से चली प्रेम प्रवाहनी रथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 स्कूल ऐसे, जहां एक भी बच्चा 10वीं कक्षा में पास नहीं हुआ : 25 प्रतिशत से कम परिणाम देने वाले 116 स्कूलों के 250 शिक्षकों को नोटिस

एएम नाथ। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा में खराब परिणाम देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी के चलते शिक्षा विभाग ने 25 प्रतिशत से कम परिणाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगा युवक : खुद को बड़ा अधिकारी बताकर ऐंठ ली रकम

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधनी शिमला में हाई कोर्ट में माली की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4,967 श्रमिकों को 20.61 करोड़ की सहायता, डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर जोर: नरदेव सिंह कंवर

शिमला। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का कल्याण बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को श्रमिक कल्याण योजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!