क्राइम ऑफ पैशन… .युवती की हत्या कर 2 दिन घर में रखी लाश : फिर सीने पर गुदवाया लड़की के चेहरे का टैटू

by

बठिंडा :  बठिंडा जिले में एक बेहद हैरान करने वाली और गंभीर अपराध की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला एक जुनूनी रिश्ते से जुड़े ‘क्राइम ऑफ पैशन’ का है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र की पहले हत्या की और फिर उसकी याद में उसके चेहरे का टैटू अपने सीने पर बनवा लिया।

इस घटना की क्रूरता और आरोपी के विचित्र व्यवहार ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा, जुनूनी प्रेम और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 11 फरवरी की दोपहर को बठिंडा-मालौत राजमार्ग पर बेहमन दीवाना गांव के पास एक सूटकेस में 22 साल युवती के आंशिक रूप से जले हुए अवशेष मिले। जांच से पता चला कि हत्या करने के बाद, आरोपी स्थानीय टैटू पार्लर में गया उसने अपनी और युवती की तस्वीर का अपनी छाती पर स्थायी टैटू करवा लिया।

बहस के बाद चाकू से हमला

पीड़िता की पहचान सपना उर्फ ​​मल्लिका के रूप में हुई है, जो मोगा जिले के बाघा पुराना की निवासी थी और बठिंडा में रह रही थी। बठिंडा के सूरखपीर इलाके में रहने वाले 35 साल प्रिंस कुमार पर सपना की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या 9 फरवरी की सुबह प्रिंस के घर पर हुई, जहां दोनों के बीच गर्मागर्म बहस के बाद आरोपी ने चाकू से हमला किया। ऑटोप्सी रिपोर्ट में गला घोंटने और हिंसक संघर्ष के निशान मिले हैं।

2 दिन घर में रखा शव

हत्या के बाद आरोपी ने शव को दो दिनों तक घर पर ही रखा। फिर उसने शव को जलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद उसने शव को एक सूटकेस में बंद करके 10 फरवरी की रात बठिंडा-मालआउट हाईवे पर बहमान दीवाना गांव के पास खेतों में फेंक दिया।

टैटू का चौंकाने वाला पहलू

हत्या के तुरंत बाद आरोप प्रिंस कुमार ने एक स्थानीय टैटू पार्लर में जाकर अपने और सपना के चेहरे को अपनी छाती पर गुदवाया। टैटू आर्टिस्ट ने पुलिस को बताया कि आरोपी इस दौरान असामान्य रूप से शांत, लेकिन भावुक था। पुलिस इसे आरोपी के जुनूनी व्यवहार का सबूत मान रही है।

परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी

सपना मोगा जिले के बाघा पुराना की रहने वाली थी। उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी और पति से अलग हो चुकी थी। वह नशे से जुड़े मामलों में भी घिरी हुई बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, शव ले जाने वाली कार और अन्य सबूत जब्त कर लिए हैं। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव ने इसे “क्राइम ऑफ पैशन” बताया, जिसमें आरोपी का जुनून और भावनात्मक असंतुलन मुख्य वजह लगती है। आरोपी नशे की लत से ग्रस्त था और अकेले रहता था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आठ मिनट तक कार से सुनाई दी चीखें-फिर सब शांत : हादसे ने छीन लिए भविष्य के चार इंजीनियर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चकेरी-भौंती एलिवेटेड रोड पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। आगे चल रहे डंपर के अचानक ब्रेक लगाने पर ऑल्टो कार उसमें जा घुसी, इसके बाद पीछे आ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा पर गए पठानकोट के दो श्रद्धालु ओं की मौत हो गई है। दोनों श्रद्धालुओं के शवो को भरमौर लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पठानकोट के जिला...
article-image
पंजाब

सरपंच व उसका पति 25 ग्राम हेरोइन व ड्रग मनी एक लाख साढे आठ सौ रुपये सहित

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी कर आई 20 कार में जा रहे पति पत्नी की तलाशी लेने पर 25 ग्राम हेरोइन एक लाख आठ हजार पांच सौ सात रुपये...
article-image
पंजाब

सरबत दा भला ट्रस्ट द्वारा खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को एम्बुलेंस भेट की

गढ़शंकर: सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन डॉ एस पी ओबराय द्वारा श्री गुरु रविदास इतिहासक धर्मस्थल श्री खुरालगड़ प्रबंधक कमेटी को खुरालगड़ में हो रही दुघर्टनाओं को देखते हुए व इलाके के...
Translate »
error: Content is protected !!