क्राफ्ट्स बाजार का आकर्षण का केंद्र बने इस नृत्य में 16 लोग लेते हैं भाग

by
होशियारपुर :मध्य प्रदेश का नौरता नृत्य जिला प्रशासन द्वारा लाजवंती स्टेडियम में करवाए जा रहे क्राफ्ट्स बाजार में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस नृत्य में 16 लोग भाग लेते हैं तथा इसका अविवाहित लड़कियों से संबंध है। महिलाएं सिर पर मटकी रखकर इस आशा के साथ नृत्य करती हैं कि उनको अच्छा जीवन साथी मिलेगा तथा उसका जीवन खुशहाल रहेगा। इस संबंध में प्रोग्राम अधिकारी अरविंद कुमार यादव बताते हैं कि प्राचीन काल में सुबाटा नाम का एक राक्षस था जो कुंवारी लड़कियों को बहुत परेशान करता था, जिसके चलते उससे छुटकारा पाने के लिए कन्याओं ने माता दुर्गा की आराधना की, फलस्वरूप माता दुर्गा ने प्रसन्न होकर सुबाटा का वध कर दिया। तब से कुंवारी लड़कियां इस नृत्य को करती आ रही हैं और यह प्राचीन काल से चला आ रहा है।
अरविंद कुमार यादव ने बताया कि 1994 से वे इस नृत्य के साथ जुड़े हुए हैं,जो बच्चे इस नृत्य में शामिल हैं उनमें से कुछ कॉलेजों और कुछ स्कूलों के विद्यार्थी हैं और कुछ ऐसे भी हंै जो अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा इस नृत्य को प्रोत्साहित करने के लिए जूनियर फैलोशिप तथा यंग आर्टिस्ट अवार्ड भी प्रदान किया जाता है, जिससे बच्चों की हौसला अफजाई होती है। उन्होंने बताया कि यह उनकी रोजी-रोटी नहीं है, नृत्य में भाग लेने वाले कुछ और कार्य करके अपना जीवन यापन करते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला द्वारा साल में 16-17 मेलों में उन्हें यह अवसर प्रदान किया गया है। हर बच्चे को मंच पर अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिले इसी को देखते हुए वह हर मेले में कुछ नए लडक़ों को भी शामिल करते हैं। उन्होंने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के प्रोग्राम अधिकारी भूपेंद्र सिंह का मेले में शामिल होने का अवसर प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा होशियारपुर में उन्हें जो सुविधाएं दी गई है वह बहुत ही शानदार है और उनकी हर जरूरत का ध्यान रखा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहर में रोष मार्च : महिला पहलवानों के साथ हुए जुल्म के खिलाफ बिभिन्न संगठनो ने शहर मे रोष मार्च के बाद मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर । विश्व स्तरीय महिला पहलवानों दुआरा यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिस हिंसा से कुचलने की कोशिश के खिलाफ और यौन आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 33 के मोहल्ला प्रेमगढ़ में ट्यूबवेल का निर्माण कार्य करवाया शुरु : पंजाब सरकार ने थामा है प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के हर जरुरतमंद का हाथ थामा है और उनके लिए...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। आज सुबह 10 बजे से बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक ऑपरेशन माहिर...
Translate »
error: Content is protected !!