क्रिप्टो ठग भाई-बहन का पर्दाफाश : फर्जी वेबसाइट से 4.77 करोड़ रुपये की हेराफेरी

by

बुढलाडा। क्रिप्टोकरेंसी की आड़ में फर्जी वेबसाइट के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले भाई बहन को साइबर क्राइम ब्रांच मोहाली की ओर से गिरफ्तार करने के बाद बुढलाडा अदालत में पेश किया।

साइबर क्राइम विंग के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर भगवंत सिंह ने बताया कि सिटी पुलिस बुढलाडा ने करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने वाले भाई-बहन समेत 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस को दिए गए लिखित बयान में पार्षद सुखदीप सिंह और सिकंदर सिंह ने बताया कि बठिंडा वासी सुखदेव सिंह, दीप्ति सैनी और उसके भाई चाहत सैनी ने अपनी वेबसाइट बनाकर अधिक मुनाफे का झांसा देकर जाली कवाइन तैयार किया और सुखदीप सिंह से 3.50 करोड़ रुपये और उसके साथी गांव लल्लूआना वासी सिकंदर सिंह से 1.27 करोड़ रुपये का निवेश करवाया।

उन्होंने बताया कि वे समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर जाली कवाइन में अच्छा मुनाफा दिखा कर लोगों को लालच देते थे और जब कोई व्यक्ति निवेशित धन या लाभ निकालने की कोशिश करता था, तो वे वेबसाइट हैक होने का बहाना बनाकर कहते थे कि सिस्टम अभी काम नहीं कर रहा है।

इस संबंध में जब उन्होंने अपना पैसा वापस लेकिन की कोशिश की, तो उन्होंने जाली रसीद तैयार करते उनका विश्वास जीतने की कोशिश की। लेकिन उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी के इरादे से उनके द्वारा संचालित विभिन्न वेबसाइटों से झूठे बहाने पैसा जमा करना संदिग्ध प्रतीत हुआ क्योंकि जब उनके द्वारा दिए गए चेक बाउंस हुए, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

डीएसपी मानसा की जांच रिपोर्ट के बाद सिटी पुलिस ने सुखदेव सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी मुल्तानियां रोड बठिंडा, हाल आबाद वीआईपी रोड, जीरकपुर और दीप्ति सैनी पुत्री सुभाष सैनी व उसके भाई चाहत सैनी पुत्र सुभाष सैनी वासी लुधियाना के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम ब्रांच ने मामले का जिम्मा संभालते उक्त दोनों भाई-बहनों को गिरफ्तार कर लिया है और अब बरनाला जेल में बंद तीसरे साथी को भी प्रोडक्शन वारंट के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैंड पूलिंग पर विधायक से जवाब मांगा जबाव : 5 किसानों को भेज दिया जेल

फतेहगढ़ साहिब। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के सदस्य बस्सी पठाना के गांव अब्दुल्लापुर में शुक्रवार को विधायक रुपिन्द्र सिंह हैप्पी से लैंड पूलिंग को लेकर सवाल करने जा रहे थे, लेकिन इससे पहले...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजित सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल की दसवीं कक्षा के नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर, 14 मई  : सीबीएसई द्वारा दसवीं कक्षा की परीक्षा के घोषित परिणामों में साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल गुरुद्वारा शहीदां लधेवाल महिलपुर का नतीजा शत प्रतिशत रहा। इस कि जानकारी देते हुए स्कूल...
article-image
पंजाब

सिद्धू दो दिन के पुलिस रिमांड पर : मोहाली पुलिस ने इसी मामले में एक पत्रकार को नामजद कर किया गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली पुलिस ने बीती रात निलंबित एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू को जबरन वसूली के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया है। एक दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था। सिद्धू...
Translate »
error: Content is protected !!