क्रूज व शिकारा गोबिंदसागर झील में लांच करने की तैयारी में जिला प्रशासन : 15 सितंबर के बाद मुख्यमंत्री करेंगे वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का शुभारंभ

by
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में उपायुक्त बिलासपुर की जमकर प्रशंसा
रोहित भदसाली।  बिलासपुर 6 सितंबर :   जिला बिलासपुर हिमाचल में नए पर्यटन स्थल के रूप में उबर रहा है जिला प्रशासन बिलासपुर गोविंद सागर झील में क्रूज व शिकारा लांच करने की तैयारी में है। जिसका शुभारंभ 15 सितंबर के बाद मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।
जिला बिलासपुर को नए पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए उपायुक्त बिलासपुर के प्रयासों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पिछले कल विधानसभा के पटल से जमकर तारीफ की और उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद भी किया। ऐसा कम ही मौका आता है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पटल से किसी जिला के उपायुक्त की इस तरह तारीफ की हो।
आबिद हुसैन सादिक ने जिला बिलासपुर के उपायुक्त का कार्यभार संभालते ही बिलासपुर को नए पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के सभी संभावनाओं की तलाश शुरू की और चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बंदलाधर में पैराग्लाइडिंग साइट को स्थाई नोटिफाई कराया इसके अतिरिक्त गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज के लिए भी पर्यटन विभाग के माध्यम से स्थाई नोटिफाई करवाया जिसके कारण अब वर्ष पर गोविंद सागर झील में पर्यटन गतिविधियां हो होगी।
उपायुक ने बताया कि बिलासपुर में मानव निर्मित गोविंद सागर झील और कोल डैम पूंजी के रूप में जिला के पास है जिसका इस्तेमाल कर बिलासपुर को एक पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। जिला बिलासपुर में पर्यटक गतिविधियां धीरे-धीरे शुरू हो रही है और आने वाले कुछ वर्षों में बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियां केरल और गोवा के तर्ज पर विकसित होगी। फोरलेन के साथ लगता मंडी भराड़ी का क्षेत्र जिला बिलासपुर में पर्यटन का हब होगा । उपायुक्त बिलासपुर ने बताया कि कुछ ही दिनों में कोल डैम में भी वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को शुरू करने के लिए टेंडर करवाया जाएगा।
For box
बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि गोबिंदसागर झील में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज जल्द ही शुरू की जा रही हैं जिसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अब इन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले दस से पंद्रह दिनों में कू्रज व शिकारा यहां पहुंच जाएंगे। अभी तक जैट स्की, हाईटैक मोटरबोटें और रेस्क्यू बोट्स इत्यादि बिलासपुर पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि झील में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं, ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने बतााय कि पंद्रह सितंबर तक जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन उसके बाद यह एक्टिविटीज आरंभ हो जाएंगी। यह जिला प्रदेश का ऐसा पहला ही जिला है जहां गोबिंदसागर झील के साथ ही कोलडैम में भी क्रूज व शिकारा देखने को मिलेंगे और झील की लंबी सैर का आनंद उठाया जा सकेगा।
For box
मंडी भराड़ी बनेगा पर्यटन का हब
उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक के अनुसार किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी भराड़ी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। बीबीएमबी की परमिशन मिलने के बाद अगली कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंडी भराड़ी में झील पर जिपलाईन तैयार की जाएगी जबकि स्काई वॉक ब्रिज निर्मित करने की भी योजना है। इसके साथ ही वे-साईड एम्युनिटीज विकसित कर पर्यटकों के लिए रेस्तरां व अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तो वहीं, बिलासपुर की इकोनोमी में भी ग्रोथ आएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना सुविधा, नागरिक स्वयं भर सकेंगे जानकारी : दीपशिखा शर्मा

जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू एएम नाथ ।  मंडी, 9 मार्च।   जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने 18 अगस्त से शिमला में शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए बनाई रणनीति

पार्टी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा, विधानसभा में सत्ताधारी दल को घेरेगा विपक्ष, हर मुद्दे पर मांगेगा जवाब एएम नाथ। शिमला : भाजपा विधायक दल की बैठक का आयोजन विली पार्क में किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आयोजित : जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल इत्यादि से संबंधित 56 मदों पर हुई चर्चा एएम नाथ।  चंबा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशे के कारण पांचवें बेटे की हुई मौत : पांचवे बेटे ने इलाज दौरान अस्पताल में तोड़ा दम..चार बेटों की नशे के कारण ही 2018, 2019, 2021 और 2023 में हो चुकी मौत

अमृतसर / सुल्तानपुर लोधी  : सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला पंडोरी में चार बेटों को नशे के कारण वाली एक मां के 5वें बेटे की  गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में इलाज दौरान आखिरी सांस...
Translate »
error: Content is protected !!