मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल की संभावनाओं का पता लगाने के दिए निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार सायं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल स्थापित करने की संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव आशीष सिंहमार के नेतृत्व में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में इस इकाई की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करेगी, ताकि इसका प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मेडिकल कॉलेजों में नैदानिक सेवाओं के दृष्टिगत मरीज़ों के लिए प्रतीक्षा अवधि को शून्य करने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग को सुझाव देने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में उन्नत एवं उच्च स्तरीय मशीनें और उपकरण स्थापित कर रही है तथा बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त स्टाफ भी उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि नैदानिक प्रणाली को उन्नत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, क्योंकि यह मरीजों की बीमारियों की सही पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा, पैरामेडिकल और तकनीकी स्टाफ के पद भी सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताएं हैं, ताकि प्रदेश के लोगों को बेहतर सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार इनमें व्यापक सुधार ला रही है।
इस अवसर पर सचिव आशीष सिंहमार, विशेष सचिव स्वास्थ्य जितेंद्र सांजटा, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में 6 लोगों को काबू : 11 वर्ष पहले क्राइम की दुनिया में गैंग सरगना ने रखा कदम, 24 मुकदमे दर्ज

हरियाणा। हरियाणा के इंटर स्टेट एटीएम लूट मामले में जिला नूंह पुलिस ने 6 लोगों को काबू किया है। लुटेरों ने महाराष्ट्र, असम और गुजरात में 7 एटीएमों में से 1.5 करोड़ रुपए लूट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नरवाणा में 120 कनाल में बनेगा खेल मैदान, धर्मशाला हलके में 12 प्ले ग्राउंड मैदान बनेंगे, 15 से 25 लाख रुपए तक किए जाएंगे खर्च : सुधीर शर्मा

धर्मशाला , 28 जुलाई । स्पोट्र्स और एजुकेशन हब बने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी अब खेल गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी, बोलीं- वायनाड के भाईयों और बहनों मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए हूं उत्सुक

नई दिल्ली : वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वायनाड के मेरे प्यारे भाईयों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34 करोड़ बागवानी विकास पर मंडी जिले में खर्च होंगे : एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक योजना का अनुमोदन

मंडी, 15 फरवरी। मंडी जिले में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत वर्ष 2024-25 के लिए 34 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना का अनुमोदन किया गया है। यह धनराशि जिले में बागवानी गतिविधियों को...
Translate »
error: Content is protected !!