क्रॉस-वोटिंग का कांग्रेस को सता रहा डर : मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने किया व्हिप’ जारी , 26 को सभी विधायकों की सीसल होटल में होगी मीटिंग

by

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग और सदस्यों के गैरहाजिर रहने का डर सता रहा है। जिसके चलते सभी विधायकों को ‘व्हिप’ जारी करने के साथ ही सभी विधायकों के साइन लिए जा रहे हैं। भाजपा ने पूर्व में कांग्रेस के 6 बार सीएम वीरभद्र सिंह के रणनीतिकार रहे हर्ष महाजन को प्रत्याशी बना कर कांग्रेस के लिए टेंशन पैदा कर दी है। कांग्रेस को डर है कि कहीं हर्ष महाजन अपने रणनीतिक कौशिल के चलते कांग्रेस में भीतरघात करवाने में सफल ना हो जाए । कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से राज्यसभा भेजने के लिए प्रत्याशी बनाया है

40 विधायक होने के बावजूद कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक हर्षवर्धन चौहान ने व्हिप जारी कर पार्टी के सभी विधायकों को 27 फरवरी को मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने को सुनिश्चित बनाने और पार्टी के अधिकृत पोलिंग एजेंट को दिखाने के बाद वोट बैटबॉक्स में डालने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस सरकार ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और सीपीएस संजय अवस्थी को पार्टी का अधिकृत पोलिंग एजेंट बनाया है। हालांकि, 68 विधायकों वाली हिमाचल विधानसभा में भाजपा के पास 25 ही विधायक हैं। वहीं, कांग्रेस के पास 40 एमएलए और तीन निर्दलीय विधायक हैं। फिर भी भाजपा ने राज्यसभा सांसद चुनाव को प्रत्याशी उतारा है।

भाजपा से हिमाचल कांग्रेस अंदरखाते पूरी तरह डरी हुई है। इसलिए पार्टी मतदान से पहले कोई चूक नहीं रखना चाह रही। इसी वजह से कांग्रेस ने 26 फरवरी को शिमला के सिसिल होटल में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग भी बुलाई है 26 फरवरी को ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुबह के समय सभी विधायक अपने सरकारी आवास ओक ओवर में ब्रेक-फास्ट पर बुलाए हैं। यहां भी सभी विधायकों को एकजुट होकर अभिषेक मनु सिंघवी को जिताने की अपील की जाएगी, क्योंकि पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
27 फरवरी को राज्यसभा सांसद के लिए हिमाचल विधानसभा में वोटिंग होगी। वोटिंग के बाद मतों की गिनती की जाएगी और शाम को रिजल्ट निकल दिया जाएगा ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बारिश ने कहर बरपा दिया : कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत, प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 10 और 11 जुलाई को अवकाश की घोषणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बारिश ने कहर बरपा दिया है। शिमला के कुमारसेन, रामपुर और कुल्लू में पांच लोगों की मौत हुई है। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के जगराई नाला में बादल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार कर्मचारियों के लंबित डीए, एरियर एवं देय लाभ तुरंत जारी करे : डॉ. मामराज पुंडीर

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने कर्मचारियों के अधिकारों को दी नई मजबूती एएम नाथ। शिमला/सिरमौर :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ द्वारा माननीय न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में 08 अप्रैल 2026...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रिपल मर्डर को पोते ने दिया अंजाम : दादा-दादी और बड़े दादा को उतारा मौत के घाट

गोरखपुर  : उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के झंगहा क्षेत्र में एक युवक ने शुक्रवार को अपने दादा-दादी और बड़े दादा की धारदार हथियार से हत्या कर दी।  पुलिस ने बताया कि मोतीराम अड्‌डा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी होली मेले की तैयारियों की व्यापक समीक्षा : 24 फरवरी से 5 मार्च तक होगा आयोजन, प्रशासन मुस्तैद, विधायक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एएम नाथ।  अंब (ऊना), 21 फरवरी. श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के मैड़ी में 24 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले के मद्देनज़र शनिवार को अजीत दरबार मैड़ी में सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!