क्लासमेट की हत्या मामले में दो नाबालिग गिरफ्तार : जूवेनाइल भेजा गया, घटना में प्रयोग किरच बरामद

by

फतेहगढ़ साहिब :  फतेहगढ़ साहिब के खमाणो क्षेत्र में +2 मेडिकल के छात्र मानविन्द्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आपसी तकरार के चलते किरच (एक प्रकार का चाकू) मारकर की गई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई किरच भी बरामद कर ली है।

थाना खमाणो के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए दोनों युवक नाबालिग हैं और एक ही स्कूल में मृतक मानविन्द्र सिंह के सहपाठी थे। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जूवेनाइल होम भेज दिया गया है। वहीं दूसरा नाबालिग, जिसने कथित तौर पर मानविन्द्र सिंह पर किरच से हमला किया था, वारदात के दौरान खुद भी घायल हो गया था।

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से बुधवार को छुट्टी दे दी गई है। उक्त आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतक मानविन्द्र सिंह और दोनों आरोपी पहले भी स्कूल में किसी बात को लेकर आपस में उलझ चुके थे। बताया जा रहा है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते सोमवार को तीनों दोबारा आमने-सामने आए। इस दौरान पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक आरोपी ने किरच निकालकर मानविन्द्र सिंह पर हमला कर दिया।

हमले में मानविन्द्र सिंह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही खमाणो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के पिता हरजीत सिंह के बयान के आधार पर दोनों नाबालिग आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। आरोपितों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और हत्या में प्रयुक्त किरच को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर है, वहीं इलाके में भी इस वारदात को लेकर काफी चर्चा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 हजार रुपये लेते विजिलेंस ने सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर को किया ग्रिफ्तार

बरनाला :  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सहकारी विभाग के इंस्पेक्टर हर्ष बांसल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है |  इंस्पेक्टर...
article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माइनिंग, रात 12. 30 वजे मारा छापा : 2 ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी, एक ट्रेक्टर चालक मौके से फरार

होशियारपुर : गांव शेरगढ़ में गत रात्रि अवैध माइनिंग की खबर मिलने पर माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर 2 ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक भागने में सफल हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एरोगेंट और पेशे के काबिल नहीं’..IGMC में मरीज से मारपीट के आरोपी डॉक्टर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा खुलासा : पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में विवाद फिलहाल, थमा नहीं है. इस मामले में परिजन और अन्य लोग...
article-image
पंजाब

पति रहता था विदेश पत्नी ने गैर मर्द से बनाए संबंध : प्रेमी से करवा दिया पति का कत्ल महिला और उसका प्रेमी दोनों गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब, 6 नवंबर : फतेहगढ़ साहिब के गांव तलाणियां की महिला ने अपने प्रेमी से मिलकर अपने पति का कत्ल करवा दिया। मामला का है। मृतक की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ सोनी उम्र...
Translate »
error: Content is protected !!