क्लीन इंडिया अभियान के तहत 1152 किलो प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित , घर के साथ आस-पड़ोस को साफ रखना हर नागरिक का नैतिक कत्र्तव्य: डीसी

by

ऊना 4 अक्तूबर: आजादी का अमृत महोत्सव थीम पर केन्द्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय तथा जिला प्रशासन ऊना के संयुक्त तत्वाधान में संचालित क्लीन इंडिया अभियान के अन्तर्गत जिला ऊना के विभिन्न स्थानों पर 1-4 अक्तूबर तक 1152 किलोग्राम प्लास्टि कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि पहली अक्तूबर से आरभ्भ किये गये इस अभियान के अन्तर्गत अब तक 2343 लोगों को जोड़ा जा चुका है। जिनके द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर 76 गतिविधियों के माध्यम से 1152 किलोग्राम प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित किया गया है, जिसे बाद में सीमेंट फैक्ट्रियों को बेचा जाएगा। इसके अलावा 12 जलस्त्रोतों की साफ-सफाई की गई है, जबकि 3 स्मारकों व उनके परिसरों की सफाई की गई।
डीसी ने कहा कि सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रशासन द्वारा जिला में खंड स्तर पर समितियों का गठन किया गया है जिनके माध्यम से युवक मण्डलांे, महिला मण्डलों, स्वयं सेवी संस्थाआंे, शिक्षण संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं इत्यादि को अभियान का हिस्सा बनाया गया है। ताकि इस अभियान के साथ जिला के अधिक से अधिक जन समुदाय को शमिल कर सकारात्मक परिणाम हासिल किये जा सकें।
उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से अपील करते हुए आहवान किया है कि स्वच्छ भारत अभियान सराहनीय कोशिश है तथा अपने घर के साथ-साथ अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखने को प्रत्येक नागरिक अपना नैतिक कत्र्तव्य समझकर न तो गंदगी फैलाएं और न ही किसी को फैलाने दें। पूरे भारत में छेड़ी गई इस मुहिम में सभी वर्ग शामिल होकर देश को स्वच्छ रखने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

55 करोड रुपए के किए लोकार्पण व शिलान्यास : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान की उपस्थिति में बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस का किया शुभारंभ

ऊना, 20 नवम्बर – प्रदेश सरकार द्वारा पिछले 10 महीनों के दौरान किए गए प्रयासों की बदौलत वर्तमान में बल्क ड्रग पार्क से जुड़ी विकास परियोजनाएं जमीनी स्तर पर दिखने जा रही हैं। इसका...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिपाशा सदन मंडी में आयोजित प्रथम चरण के शिविर में 127 दिव्यांगों ने करवाई जांच : एलिम्को निःशुल्क देगी सात लाख रुपये की राशि से अधिक के उपकरण

मंडी, 18 दिसम्बर। जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर ने बताया कि दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए प्रथम चरण में मंडी के बिपाशा सदन में शिविर का आयोजन किया आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का हुआ समापन : राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत*

एएम नाथ। नूरपुर, 17 अगस्त: भगवान श्री बृजराज स्वामी मंदिर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव का शनिवार देर शाम को समापन हो गया। मेले के दूसरे दिन भी सुबह से ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी सदस्यों की शिकायतों व सुझावों को गंभीरता से लें तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें- सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 18 जनवरी :   जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आज देव सदन कुल्लू में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा,वन, परिवहन व पर्यटन एवं जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति...
Translate »
error: Content is protected !!