सोमभद्रा फेडरेशन द्वारा तैयार किए जा रहे उच्च गुणवत्ता के उत्पाद : डीसी

by

ऊना, 17 अप्रैल : राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ऊना की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार खाद्य उत्पादों की उच्च गुणवत्ता की बदौलत निरंतर इनकी मांग व बिक्री मे बढ़ौत्तरी हो रही है जिससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिकी में निरंतर सुधार हो रहा है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एमसी पार्क ऊना के समीप स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों की विक्री के लिए लगाए गए स्टाॅलों के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में एमसी पार्क के समीप स्थापित विक्री केद्र 20 अप्रैल तक रहेगा।
उपायुक्त ने बताया कि ऊना जिला में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को इक्ट्ठा कर गठित सोमभद्रा फेडरेशन विभिन्न प्रकार के उच्च गुणवत्ता युक्त खाद् पदार्थ तैयार किए जाते हैं। उपायुक्त ऊना ने बताया कि जिला मुख्यालय ऊना के अलावा भी जिला के विभिन्न आयोजनों में सोमभद्रा फेडरेशन को अपने उत्पादों को बेचने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाता है ताकि सोमभद्रा ब्रांड के उत्पादों की पहुंच जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आम लोगों तक पहुंच संभव हो सके। उपायुक्त ऊना ने इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ वार्तालाप की तथा उनके अनुभव जाने। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सोमभद्रा ब्रांड के तहत अपने उत्पाद बाजार में उत्तारने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें खाद्य पदार्थों की अच्छी पैकेजिंग के लिए प्रशिक्षित व प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में सोमभद्रा फेडरेशन के उत्पादों को फूड सेफ्टी एवं सडेन्डर्ड आथोरिटी से लाईसेंस का भी प्रावधान किया जा रहा है तथा रेंसरी के समीप एक उत्पादन स्थल विकसित किया गया है।
उपायुक्त ऊना ने जिलावासियों से एमसी पार्क ऊना पहुंच कर सोमभद्रा फेडरेशन द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार : फोन पर दी गई थी भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी

ऊना। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को फोन करके रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर को ऊना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार कर लिया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेन्द्र के इन सीक्रेट्स को जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

बालीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का आज निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में खड्ड में नहाने उतरा 18 साल का युवक डूबकर मौत

एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा में एक 18 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गहरे पानी से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन के सामने किया सरेंडर : केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को हो गई थी समाप्त

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ प्रशासन के सामने सरेंडर कर दिया है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत अवधि 1 जून को समाप्त हो गई थी।...
Translate »
error: Content is protected !!