क्लीन चिट मिलने के बाद भी मिली निराशा, ‘इमरजेंसी’ में ये 3 सीन नहीं दिखा सकती कंगना

by

रोहित भदसाली । चंडीगढ़ : कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जबरदस्त सुर्खियों में है। फिल्म को पहले सितंबर में रिलीज होना था मगर विवादों से घिरी फिल्म कई वजहों से पोस्टपोन हो गई।

अब सीबीएफसी यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को ‘यूए’ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है, लेकिन कुछ शर्तों के बिना नहीं। तीन सीन काटे गए हैं और दस बदल दिये गए हैं।

ऐसे में साफ है कि कंगना रनौत की इस अपकमिंग फिल्म के कुछ सीन हैं, जिन्हें फिल्म रिलीज होने के बाद आप नहीं देख सकेंगे। अब ये सीन कौन से हैं, चलिये जानते हैं।

क्या है पहला सीन :  सीबीएफसी ने उस सीन को हटाने की बात की, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन भारतीय महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। इसके अलावा उन्होंने विंस्टन चर्चिल की भारतीयों के बारे में ‘खरगोशों की तरह सेक्स’ वाली टिप्पणी का सोर्स मांगा। अगर यो सोर्स नहीं दिया जाता है, तो जाहिर तौर पर फिल्म से इस सीन को भी काट दिया जाएगा। ये चेंज फिल्म की रिलीज की शर्तों का हिस्सा हैं।

दूसरा सीन बेहद विवादित :  एक सीन जो काफी विवादित रहा है, वो ये कि पाकिस्तानी सैनिकों का बांग्लादेशी शरणार्थियों पर हमला करना। इस खास सीन में ग्राफिक के जरिये हिंसा दिखाने जैसी चीजें शामिल हैं। एक सैनिक नवजात बच्चे और तीन महिलाओं के सिर को काट देता है। ऐसे में सेंसर बोर्ड ने इसे साफतौर पर बहुत परेशान करने वाला माना है।

कंगना रनौत ने पुष्टि की है कि ‘इमरजेंसी’ को अभी भी फाइनल अप्रूवल मिलने का इंतजार है। इस देरी ने फैंस के मन में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

तीसरे सीन पर मच रहा बवाल :  पंजाब में जरनैल सिंह भिंडरावाले से जुड़े दंगों वाले सीन को हटाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। कंगना ने खुलासा किया कि उन्हें इन सीन को लेकर धमकियां मिली हैं। हालांकि, ये बात साफ नहीं है कि इन धमकियों के चलते कौन से खास सीन काटे गए हैं या बदले गए हैं।

क्या है ‘इमरजेंसी’ की कहानी?

बताते चलें कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ इंदिरा गांधी पर आधारित है और 1984 में लगाई गई इमरजेंसी और उसके बाद हुए दंगों पर बनी है। ऐतिहासिक महत्व के बावजूद, फिल्म को शुरू से ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अदालत ने सीबीएफसी को 18 सितंबर 2024 तक निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

फिल्म की रिलीज पर अब भी सवाल :  सेंसर बोर्ड से कुछ कट और बदलावों के साथ मंजूरी मिलने के बावजूद, ‘इमरजेंसी’ की रिलीज की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फैंस और क्रिटिक दोनों में ही फिल्म की रिलीज को लेकर गर्मागर्मी का माहौल है। कंगना रनौत की बात करें तो एक्ट्रेस अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। उनका हालिया प्रोजेक्ट भी इससे अछूता नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मकरध्वज धाम में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव, दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन

गुरु दीक्षा, प्रतिभा सम्मान और भजन संध्या से सजेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव मकरध्वज बालाजी धाम में महाआरती व गुरु-जन्मोत्सव की तैयारियां पूर्ण एएम नाथ। ब्यावर :  बलाड रोड स्थित श्री मकरध्वज बालाजी धाम में...
article-image
पंजाब

ED का बड़ा एक्शन : उद्योगपति ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में 5 राज्यों के 11 ठिकानों पर रेड, महिला गिरफ्तार

लुधियाना  : लुधियाना के एक बिजनेसमैन की डिजिटल गिरफ्तारी के मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट  की जालंधर जोनल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 22 दिसंबर, 2025 को ED ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुल्तान पहलवान ने आर्यन पहलवान को शिकस्त देकर जीता बरागु का दंगल

पट्टा मेहलोग, 8 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत बाड़ियाँ के गाँव बरागु में लखदाता कुश्ती दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें दून के समाजसेवी हंसराज चंदेल मुख्य अतिथि रहे।इस दंगल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका कर रही थी शादी की जिद, विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल मार डाला, शव को तेजाब से जलाया

बिलारी कोतवाली के पूर्वी सीमांत मल्लपुर जन्नू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव...
Translate »
error: Content is protected !!