48 नशीली गोलियां, 12 नशीली इंजेक्शन और नशा करने के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार, मुकदमे दर्ज

by

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 नशीली गोलियां, 15 नशीले इंजेक्शन और नशे का सामान बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किये है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शाहपुर नहर के नजदीक गांव गढ़ी निवासी राकेश कुमार पुत्र निर्मल कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से एक लाइटर, एक पैनी और एक दस रुपए का नोट बरामद किया। दूसरे मामले के अनुसार एएसआई महेंद्र पाल और पुलिस पार्टी ने रावलपिंडी नहर के नजदीक रवि उर्फ धुफ पुत्र अमित कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 गढ़शंकर से 48 नशीली गोलियां बरामद कीं। तीसरे मामले के अनुसार एएसआई सतनाम सिंह और पुलिस पार्टी ने रिलायंस पेट्रोल पंप पनाम के नजदीक मौला वाहिदपुर निवासी कुलवीर सिंह उर्फ कुलतीरा पुत्र बुकन सिंह से 12 नशीले इंजेक्शन बरामद किये। तीनों के खिलाफ गढ़शंकर थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विज्ञान की गूंज : ओजोन संरक्षण का दिया संदेश

ट्रिपल आई सोसायटी ऑफ साइंस स्टूडेंट्स के वार्षिक समारोह में पोस्टर मेकिंग व भाषण प्रतियोगिताएं; विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के मार्गदर्शन...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित समर कैंप यादगार बना

गढ़शंकर, 30 जून : शहीद-ए-आजम स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा बच्चों को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से 5 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के ग्राउंड...
article-image
पंजाब , समाचार

भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला सीएम, असलियत में तो सीएम केजरीवाल है : सुखबीर सिंह बादल

पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां ,एसजीपीसी सदस्य ​​डॉ. जंग बहादुर सिंह राय सहित गढ़शंकर से पुनर सुरजीत दल के सभी 22 स्टेट डेलीगेट शिरोमणि अकाली दल में शामिल गढ़शंकर : भगवंत मान अंगूठा लगाने वाला...
article-image
पंजाब

पुलिस के ढीले प्रबंध, असामाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद : माहिलपुर सब्जी मंडी के पास हथियारों से लैस युवकों का आपस में हुए विवाद में गोली चलने का मामला

माहिलपुर – मंगलवार की शाम माहिलपुर सब्जी मंडी के पास युवाओं के दो गुटों के बीच हुई तकरार में गोली चलने की चर्चा के बाद यहां इस इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत...
Translate »
error: Content is protected !!