खतरनाक है खालिस्तानी आंदोलन को फिर जीवित करना : हाईकोर्ट ने कर दी अहम टिप्पणी

by
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खालिस्तानी आंदोलन को बढ़ावा देने के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। इस व्यक्ति के ऊपर दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने का आरोप है।
जस्टिस मंजरी नेहरू कौल ने फैसला सुनाते हुए कहाकि प्राथमिक दृष्टि में याचिकाकर्ता के खिलाफ आरोप न केवल गंभीर हैं बल्कि राष्ट्रीय अखंडता और सार्वजनिक सुरक्षा के मूल पर प्रहार करते हैं। उन्होंने आगे कहाकि याचिकाकर्ता पर खालिस्तानी आंदोलन को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से गतिविधियों का आयोजन करने का आरोप है। यह पंजाब राज्य और पूरे देश की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है।
                              सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क किया कि आरोपी को सात सितंबर, 2022 को गिरफ्तार किया गया। चालान 12 मई 2023 को पेश किए गए और आरोप 14 अगस्त 2024 को तय किए गए। महत्वपूर्ण समय बीतने के बावजूद, ट्रायल खत्म नहीं हुआ है क्योंकि आज तक अभियोजन के किसी भी गवाह की पेशी नहीं हुई है। वकील ने आगे कहाकि याचिकाकर्ता का नाम न तो एफआईआर में था और न ही उसके पास से कोई आपराधिक सामग्री बरामद की गई थी जो उसे कथित अपराधों से जोड़ सके।
वहीं, सरकारी वकील ने जमानत के विरोध में तर्क दिया। उन्होंने कहाकि याचिकाकर्ता द्वारा भड़काऊ और देश विरोधी वीडियो प्रसारित किया गया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे पंजाब में कानून और व्यवस्था के बिगड़ने की संभावना बढ़ गई। कोर्ट ने जांच में इन आरोपों को सही पाया। अदालत ने कहाकि अगर यह चीजें सही हैं तो यह न केवल आपराधिक हैं, बल्कि हिंसा भड़काने, सामुदायिक असहमति को बढ़ावा देने और राज्य के सामाजिक ताने-बाने को अस्थिर करने वाली भी हैं।
         जस्टिस कौल ने आगे कहाकि याचिकाकर्ता के ऊपर पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कई एफआईआर हैं। उन्होंने कहाकि इसमें संदेह नहीं है कि ट्रायल में देरी हुई है, लेकिन इससे आरोपों की गंभीरता कम नहीं हो जाती। उन्होंने कहाकि जो भी आरोप लगे हैं वह देश की संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके साथ ही कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गऊशाला बाजार होलसेल मार्किट की ओर से आयोजित समागम में कैबिनेट मंत्री जिंपा ने की शिरकत : व्यापारी वर्ग समाज का अहम हिस्सा: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 29 नवंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और देश व प्रदेश की आर्थिकता की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने कहा कि मुख्य...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बच्चे की मौत, लोगों ने निकाले शव …पेड़ से टकराई कार

अमृतसर  : अमृतसर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं,...
article-image
पंजाब

मंडियाला में एलपीजी टैंकर विस्फोट : 2 मौतें, 30 झुलसे, 35 घर-दुकानें भी जलीं – एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा… सभी घायलों का इलाज फरिश्ते स्कीम के तहत निःशुल्क: डिप्टी कमिश्नर

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा अमृतसर मेडिकल कॉलेज से  पहुंची डॉक्टरों की विशेष टीम मृतकों...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जननी की हत्या के बाद भी सनम से संगम नहीं : अब न घर का, न घाट का हत्यारा पुत्र जेल में पीसेगा चक्की

एएम नाथ। चण्डीगढ़ : यमुनानगर जिले के सढौरा क्षेत्र के गांव श्यामपुर के एक युवक ने अपनी प्रेमिका से प्रेम विवाह करने के चक्कर में अपनी मां की योजनाबद्ध तरीके से गला घोटकर इसलिए...
Translate »
error: Content is protected !!