आहमने साहमने खनन मंत्री बैंस और राणा केपी सिंह : अवैध माइनिंग का मामला, राणा केपी सिंह ने सीबीआई या हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाने की की मांग

by

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस दुआरा रूपनगर तथा आनंदपुर साहिब इलाके में हुई गैर कानूनी माइनिंग में पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह तथा उनके नजदीकियों का हाथ होने की बात करते हुए विजिलैंस से जांच करवाने के लिए पत्र लिखने के बाद अब राणा केपी सिंह भी खुल कर साहमने आ गए है। उन्हींनो चंड़ीगढ़ में पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री से सीबीआई से पहले हमारे समय की और मंत्री बैंस के कार्यकाल में हुई माइनिंग की जांच करवाने की मांग करते हुए कहा जब तक जांच पूरी नही होती तब तक बैंस को मन्त्री पद से हटाया जाए।
हालांकि राणा केपी का हाथ था या नही और खनन मंत्री बैंस के आरोप सही या गलत यह तो जांच के बाद साफ होगा। लेकिन जिस तरह राणा केपी सिंह ने पलटवार किया है उससे आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और गर्म हो जाएगी और कांग्रेस सड़को पर उतर सकती है।
पंजाब के माइनिंग मंत्री हरजोत बैंस ने विजिलैंस ब्यूरो को अपने पद का दुरुपयोग करके गैर कानूनी माइनिंग में तत्कालीन विधानसभा स्पीकर तथा सीनियर कांग्रेसी नेता राणा केपी सिंह की कथित शमूलियत की जांच करने का आदेश दे दिया है। विभाग के सीनियर अधिकारियों की एक कमेटी समयबद्ध तरीके से साथ के साथ जांच करेगी। बैंस ने दावा किया कि सीबीआई ने पिछले साल जुलाई में सूबे के मुख्य सचिव को पूर्व स्पीकर की भूमिका की जांच करने के लिए कहा था, पर उनकी पार्टी सत्ता में होने के कारण मामले को दबा दिया था। विजिलेंस ब्युरो को लिखे पत्र में, मंत्री ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि राणा केपी सिंह के ‘सहायकों’ द्वारा रूपनगर तथा आनंदपुर साहिब में क्रशर मालिकों से लाखों रुपये की मासिक अदायगी प्रोटैक्शन मनी के रुप में इक्टठा की गई थी। अधिकारियों ने अपने बयान में उनका नाम लिया है।
गौरतलब है कि गत वर्ष जुलाई में सीबीआई द्वारा गैर कानूनी माइनिंग को लेकर जांच की मांग की गई थी। मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि सीबीआई द्वारा पिछले साल चीफ सेक्रेटरी को गैर कानूनी माइनिंग में राणा केपी सिंह की शमूलियत होने के बारे में पत्र भेजा गया था पर सत्ता में होने के कारण जांच की बजाए मामले को दबाने की कोशिश की गई।
बता दें कि राणा केपी सिंह से विजिलैंस तथा माइनिंग विभाग के अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जाएगी। गैर कानूनी माइनिंग के अलावा राणा केपी सिंह से आमदन से अधिक संपत्ति होने को लेकर भी जांच की जाएगी।
राणा केपी सिंह : कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस इस मुद्दे पर राजानीति कर रहे है। इसके इलावा इसमें कुछ नही बे। 40 साल का बेदाग मेरा राजनीतिक कैरियर है। कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के 6 महीने के कार्यकाल दौरान हुई अवैध माइनिंग की और गत समय में और मन्त्री बैंस के कार्यकालमें हुई माइनिंग की सीबीआई जांच करवाई जाए और तव तक हरजोत बैंस को मंत्री पद से हटाया जाए ताकि जांच सही तरीके से हो सके और दूध का दूध पानी का पानी हो सके। उन्हींनो कहा जा फिर हाइकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवाई जाए। क्योंकि मुझे इस विभाग की नांच पर कोई भरोसा नही है। उन्हींनो ने कहा इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी शीध्र मिलूंगा। उन्हींनो ने स्पष्ट कहा के अब ऐसा नही चलेगा के किसी पर कोई भी आरोप लगा कर उस की छबि खराब कर दे। अगर जरूरत पड़ी तो माननीय अदालत में भी जायूँगा। उन्हींनो कहा मानसून मौसम में भी मंत्री साहिब ने रोपड़ जिले में से हज़ारों ट्रक रोजाना निकलवाये। जबकि मॉनसून में माइनिंग बिलकुल बंद होती हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला संसदीय क्षेत्र के एक्पेंडिचर आब्जर्वर अजेय मलिक पहुंचे नाहन : जिला प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग सहित नोडल अधिकारियों के साथ आयोजित संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की

नाहन, 18 मई। लोकसभा चुनाव में शिमला संसदीय क्षेत्र के लिये नियुक्त एक्पेंडिचर ऑब्जर्वर अजेय मलिक एक्पेंडिचर सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर जिला के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने आज शनिवार को नाहन पहुुंचे।...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना करीब 500 मरीजों ने उठाया मुफ्त जांच, दवाइयों और चश्मों का लाभ

होशियारपुर 26 अप्रैल  : वर्धमान यॉर्न्स एंड थ्रेड्स के महत्वपूर्ण सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस मौके पूर्व सांसद व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हृदय रोग के सबसे ज्यादा मामले जल्द ही भारत में होंगे : डॉ. एचके बाली……हृदय रोग के जोखिम को कम करने के तरीके जानिए

होशियारपुर: भारतीय जनसंख्या में हृदय रोग की बढ़ती प्रवृत्ति के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लिवासा अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम, कार्डियक साइंसेज के अध्यक्ष और डीन एकेडमिक्स एंड रिसर्च डॉ....
पंजाब

एटीएम चोर गिरोह का सदस्य गढ़शंकर पुलिस ने 200 नशीली गोलियों के साथ किया गिरफ्तार

गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने माहिलपुर में पीएनबी बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश करने के बाद फरार होने वाले आरोपी को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले...
Translate »
error: Content is protected !!