खनन रक्षक पदों के लिए 192 ने परीक्षा में लिया भाग, 146 हुए उर्त्तीण : ऊना में खनन रक्षक पदों के लिए शारीरिक फिटनेस परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न*

by
*10 पदों के लिए 299 अभ्यर्थियों के आए थे आवेदन,
रोहित जसवाल। ऊना, 16 मई :   ऊना जिले में खनन रक्षक के 10 पदों के लिए उद्योग विभाग द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन झलेड़ा में शारीरिक फिटनेस परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा पुलिस विभाग, जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई।
खनन अधिकारी नीरज कांत ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित 10 पदों के लिए कुल 299 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 192 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 146 अभ्यर्थियों ने दौड़, लंबाई, वजन आदि मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 46 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 45 महिलाएं और 101 पुरुष शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के संबंध में योग्य अभ्यर्थियों को विभागीय माध्यमों से समयानुसार सूचित किया जाएगा।
परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर तथा जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु मेडिकल एम्बुलेंस तथा चिकित्सीय टीम को मौके पर तैनात किया गया था।
खनन अधिकारी ने परीक्षा आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी विभागों और उनके अधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कंक्रीट बैरिकेड्स तोड़ने वाली मशीनें लेकर शंभू बॉर्डर पहुंचे किसान : बुलेटप्रूफ भी, आंसू गैस के गोलों का असर नहीं, कल दिल्ली कूच करेंगे

शंभू बॉर्डर :  शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे  किसान बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे। यहां हरियाणा पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ने के लिए किसान जेसीबी और हाईड्रोलिक क्रेन जैसी हैवी मशीनरी लेकर पहुंच गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर से ऊना में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जनवरी. ऊना जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने हरोली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत की आशंका, कार में मिला शव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे की लत जानलेवा बनती जा रही है और यह खतरा युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ताजा मामला शिमला जिला के कोटखाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस से बागी हुए छह पूर्व विधायकों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के सभी बागियों को...
Translate »
error: Content is protected !!