खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

by

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना
नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात की जिसमें खन्ना ने देश की सुरक्षा के मुद्दों पर रक्षा मंत्री से चर्चा की। इस मौके खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मजबूत रक्षा नीति और केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के की सख्त करवाई के चलते आज भारत को दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में गिना जाता है। खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा के लिए जो समय समय पर अहम् फैसले किये हैं वे काबिले तारीफ हैं और इन फैसलों ने देश की आन बान और शान बरकरार राखी है। भारत सरकार ने सेनाओं को विशेष अधिकार दिए हैं जिनके चलते सेनाएं स्वयं देश की रक्षा के लिए फैसले करने में समर्थ हुई है। खन्ना ने रक्षा मंत्री से आप्रेशन सिन्दूर पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे विश्व को आप्रेशन सिंदुर के जरिये भारत की ताकत का अंदाजा हो चूका है। देश विरोधी ताकतें अब भारत की तरफ आँख उठाने से पहले सौ बार सोचेंगी। खन्ना ने कहा कि पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों को भारत सरकार ने आप्रेशन सिन्दूर के ज़रिये इन्साफ दिया है। इस मौके खन्ना ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से देश की सुरक्षा के प्रति आगामी नीतियों पर भी चर्चा की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जो घर रहने लायक नहीं है उन्हें भी डैमेज डिक्लेयर करने का हो प्रावधान : जयराम ठाकुर

सड़कों की बहाली के लिए तत्काल बजट उपलब्ध कराने के लिए अजय टम्टा का आभार प्रदेश भर में आपदा ने बहुत तबाही मचाई है सरकार के इंतजाम अभी नाकाफी हैं एएम नाथ। मण्डी : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हुडको द्वारा सीएसआर के अंतर्गत दी गई हैंड हेल्ड पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन का लोकार्पण

एएम नाथ। चम्बा :  हुडको द्वारा सीएसआर के तहत स्वास्थ्य विभाग चंबा को एक हैंड हेल्ड पोर्टेबल टीबी एक्स-रे मशीन प्रदान की गई, जिसका विधिवत लोकार्पण हुडको के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा द्वारा जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने डीएवी पब्लिक स्कूल चलवाड़ा के होनहारों को नवाजा : डीएवी संस्था का राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान: चंद्र कुमार*

ज्वाली,30 दिसंबर । कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत चलवाड़ा में डीएवी पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत...
article-image
पंजाब

संत धूने वालों के आशीर्वाद से श्री राम लीला कमेटी की ओर से राम लीला ग्राउंड में 22 सितंबर से राम लीला शुरू की जाएगी

*राम लीला 22 सितंबर से 25 सितंबर तक रोजाना 5 बजे से 10 बजे तक होगी *जिस दौरान 26 सितंबर को श्री राम विवाह होगा और महावीर झाकी महावीर दल और केसरी नन्दन बजरंग...
Translate »
error: Content is protected !!