खन्ना की लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से विशेष मुलाकात :हृदय वाल्व दान और पेसमेकर दान को राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान से जोड़ने की खन्ना ने की मांग

by

होशियारपुर 20 जुलाई : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना देश में हृदय रोगियों को सस्ती और जीवनरक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिले। इस मौके खन्ना ने हृदय वाल्व दान तथा पेसमेकर दान एवं उनके वैज्ञानिक एवं नैतिक पुनः उपयोग के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जन-जागरूकता अभियान शुरू करने की मांग की गई है। इस संबंध में भेजे गए प्रतिनिधित्व के सम्बन्ध में खन्ना ने कहा कि जिस प्रकार नेत्रदान और अंगदान को व्यापक जनसमर्थन एवं सरकारी प्रयासों से राष्ट्रीय जनआंदोलन का स्वरूप मिला है, उसी प्रकार हृदय वाल्व दान और पेसमेकर दान के प्रति भी लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। हर वर्ष हजारों ऐसे पेसमेकर मरीजों के साथ दफन या दाह संस्कार कर दिए जाते हैं जिनमें पर्याप्त बैटरी शेष होती है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर अनेक मरीज महंगे पेसमेकर का खर्च वहन न कर पाने के कारण समय पर उपचार से वंचित रह जाते हैं। खन्ना ने कहा कि भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में वैज्ञानिक अध्ययनों ने दान किए गए पेसमेकरों के सुरक्षित एवं प्रभावी पुनः उपयोग की पुष्टि की है। इसके बावजूद देश में इसके लिए कोई स्पष्ट नियामकीय व्यवस्था और व्यापक जन-जागरूकता अभियान उपलब्ध नहीं है। तिनिधित्व में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि नेत्रदान एवं अंगदान कार्यक्रमों के साथ हृदय वाल्व दान और पेसमेकर दान को भी जोड़ा जाए, इनके प्रति राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आई.सी.एम.आर, सी.डी.एस.सी.ओ, नोट्टो एवं प्रमुख हृदय संस्थानों के सहयोग से पेसमेकरों के सुरक्षित पुनः उपयोग के लिए राष्ट्रीय दिशा-निर्देश एवं आवश्यक नियामकीय ढांचा तैयार किया जाए। प्रतिनिधित्व में कहा गया है कि यदि यह पहल लागू होती है तो हजारों जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिल सकेगा, स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी तथा उपयोगी चिकित्सीय संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को व्यवहारिक बनाने में कार्य करें विभाग – उपायुक्त

आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला 20 सितंबर आयुष्मान भारत स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आज यहाँ उपायुक्त...
article-image
पंजाब

नकली क्रीम व देसी घी का कारोबार , 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,1 गिरफ्तार: 60 पैकेट रिफाइंड, 6 पैकेट सूखा दूध, 25 स्प्रे ड्रॉयड पाउडर व क्रीम की एक कैन बरामद

कपूरथला : सब डिवीज़न फगवाड़ा में पुलिस ने गांव पांछटा के एक डेरे से नकली दूध व घी बनाकर बेचने वाले 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल कार्ड – हिमाचल के इन लोगों से छिन जाएगा : नवंबर में बीपीएल परिवारों की होगी समीक्षा

रोहित भदसाली।  शिमला। हिमाचल में  वर्षों से गरीबी रेखा से नीचे  की सूची में शामिल परिवार बाहर होंगे। नवंबर में पंचायतों में होने वाली ग्रामसभा की बैठक में बीपीएल परिवारों की समीक्षा होगी।  इसमें...
article-image
पंजाब

जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव-2025 : मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 19 अगस्त को 20 से 27 अगस्त तक दावे और एतराज़ लिए जाएंगे..3 सितंबर को होगी अंतिम प्रकाशना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : राज्य चुनाव आयोग, पंजाब ने 5 अक्टूबर, 2025 तक होने वाले जिला परिषद एवं पंचायत समिति के आम चुनावों के लिए मतदाता सूचियों को अपडेट करने हेतु समय-सारिणी जारी की गई...
Translate »
error: Content is protected !!