खन्ना के प्रयासों से लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर ग्रीस से पहुंचा भारत, पैतृक गाँव चक्कल्लाह बख्श में हुआ अंतिम संस्कार

by

होशियारपुर 03 फरवरी : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों से तहसील मुकेरियां के गाँव चक्कअल्लाह बख्श निवासी लखविंदर सिंह जिसकी मृत्यु ग्रीस में हो गयी थी, का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा जिसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गाँव चक्कअल्लाह बख्श में हो चुका है ।
खन्ना ने कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने इस सम्बन्धी बताया कि लखविंदर सिंह के भाई सुखदेव सिंह ने बीते दिनों श्री खन्ना से भेंट कर अपने भाई लखविंदर सिंह की ग्रीस में मौत हो जाने सम्बन्धी बताते हुए उसका पार्थिव शरीर भारत मंगवाने में पेश आ रही समस्या से अवगत करवाया जिसके चलते श्री खन्ना द्वारा तुरंत इस मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय के ध्यान में लाया गया था।
केंद्रीय विदेश मंत्रालय से अंडर सेक्रेटरी द्वारा श्री खन्ना को पत्र द्वारा सूचित किया गया है कि लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर भारत भेजा जा चुका है। जौली ने बताया कि श्री खन्ना के निर्देशों पर लखविंदर सिंह के भाई सुखदेव सिंह से संपर्क किया गया जिसपर सुखदेव सिंह ने इस बात की पुष्टि की। स्व. लखविंदर सिंह के भाई सुखदेव सिंह ने मदद के लिए श्री खन्ना और भारत सरकार का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी विश्वविद्यालय और ओम लॉजिस्टिक्स समूह के बीच समझौता

बीबीएन, 2 फरवरी (तारा) : बद्दी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने ओम इंस्टिट्यूट ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह संस्थान ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड...
article-image
पंजाब

तीन लड़कियों ने सीएम आवास के समक्ष शुरु किया मरणव्रत

संगरूर :14 जुलाई :सीएम भगवंत मान की रिहायश के आगे तीन लड़कियों द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। पिछले तीन महीने से अपनी मांगों को लेकर पंजाब पुलिस 2016 की वेटिंग...
article-image
पंजाब

वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का संशोधित कार्यक्रम जारी : अब 22 जनवरी को होगी वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन

होशियारपुर, 29 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का प्रोग्राम जारी किया...
article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन पुरानी पैंशन योजना प्रभावी करने की मांग

गढ़शंकर :  पंजाब जल स्रोत के सेवानिवृत मुलाजिमों का शिष्टमंडल महासचिव सोहन सिंह भूनो तथा रामजी दास की अगुवाई में हलका विधायक गढ़शंकर जय किशन रौड़ी से मिला। जिन्हें पंजाब सरकार के मुलाजिमों वाली...
Translate »
error: Content is protected !!