खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by

युवाओं को टूरिस्ट गाइड व ट्रैकिंग के लिए दें प्रशिक्षण: उपायुक्त

कैंपिंग और होमस्टे पर कार्य करें खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के अनछुए पर्यटन स्थल खब्बी धार को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में खब्बी धार को जिले का एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह बात उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों तथा खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही।
उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि 8 से 10 स्थानीय इच्छुक युवाओं को टूरिस्ट गाइड लाइसेंस जारी किए जाएं तथा उन्हें ट्रैकिंग प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाए।
इसके साथ ही, उन्होंने दुआरु से बड़ी जमुहार नाग मंदिर परिसर तक बनाए गए नए ट्रैक पर उचित साइन बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए।
वन विभाग को खब्बी धार में चिन्हित स्थानों पर विभागीय बोर्ड लगाने को सुनिश्चित करने को कहा गया।
उपायुक्त ने संगठन को कहा कि सीएसआर के तहत कुछ अतिरिक्त प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि आने वाले समय में और विकासात्मक कार्य किए जा सकें। वन विभाग को गांव आगाहर से दुआरु तक ट्रैक रूट के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने बड़ी जमुहार में हो रही अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खब्बी धार में कोई भी पक्का स्ट्रक्चर न बनाया जाए और क्षेत्र में कैंपिंग साइट पर विशेष रूप से कार्य किया जाए तथा बचे हुए कामों को जल्द पूर्ण करने में तेजी लाएं।
संगठन को स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि खब्बी धार की प्राकृतिक सुंदरता सुरक्षित रहे।
बैठक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे
बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने अवगत करवाया कि गत सप्ताह खंड विकास अधिकारी मैहला के साथ खब्बी धार में किये गये कामों का स्थानीय निरीक्षण किया था। जिसमें पाया गया कि संगठन द्वारा खब्बी धार में कई सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं जिन्हें अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए मॉडल के तौर पर देखा जा सकता है।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, सहायक अभियंता तेजू राम, वन परिक्षेत्र सुनील कुमार, ग्राम पंचायत बैल्ली के प्रधान कमल कुमार, संगठन के मुख्य सलाहकार सुरेश ठाकुर, राकेश कुमार व संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की नम्बरदार परमजीत पम्मा ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : गढ़शंकर के नम्बरदार परमजीत पम्मा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक : खन्ना 

डी.ए.वी. कालेज यूथ फेस्टिवल में खन्ना दम्पति ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी....
article-image
पंजाब

चौहड़ा वासियों ने छात्रों का सम्मान कर मनाया डॉ. अंबेडकर का जन्मदिन

गढ़शंकर, 23 अप्रैल : स्थानीय निकटवर्ती  गांव चौहड़ा में भारत के शोषित समाज की मुक्ति के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले डॉ. बीआर अंबेडकर का जन्मदिन विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं’ : धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद को दिया टका सा जवाब

नई दिल्ली :   नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन के बाद शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज (सोमवार, 27 जुलाई) को पहली बार...
Translate »
error: Content is protected !!