खस्ताहाल हाल सड़कों को लेकर डिप्टी स्पीकर का घेरेंगे घर : सड़क बनाओ पक्का मोर्चे के नेता 7 जनवरी को

by

गढ़शंकर – जेजों-माहिलपुर, माहिलपुर-कोटफातुही, कोटफातुही-मेहटियाना व गढ़शंकर से बीत इलाके होते नंगल जाने वाली पक्की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर सड़क बनाओ पक्का मोर्चे के नेता 7 जनवरी को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर से आम आदमी पार्टी के विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी के निवास स्थान पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए इकबाल सिंह खेड़ा, संजीव कुमार पचंनगल, रशपाल सिंह लाली सरपंच भारटा, निरमल सिंह भीलोवाल, परमजीत सिंह पंजोड, अशोक कौशल कोटफातुही, जसकमल सिंह नंबरदार, सुखविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, प्रदीप लेहल मन्नहाना, कुलविंदर सिंह, चमनलाल, कुलविंदर सिंह कालेवाल फत्तो, हरजिंदर सिंह कोठी,कुलदीप सिंह अजनोहा परमजीत सिंह रक्कड़, तीरथ कौर सरपंच व किरपाल सिंह ने बताया कि इन सड़कों पर यात्रा करने वाले यात्रियों व वाहन चालकों को हर वक्त दुर्घटना का भय बना रहता है क्योंकि इन सड़कों की मरम्मत पिछले कई वर्षों से न होने के कारण इनमे गहरे गड्ढे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले काफी समय से इन सड़कों की मरम्मत कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन किसी भी सरकार के कानों पर जूं नही सरक रही पर इसके कारण लोगों की बहमुल्य जीवन समाप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने व उनके तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए वह 7 जनवरी को 11 बजे पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर व हल्का विधायक जयकिशन सिंह रोडी के निवास स्थान पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे ताकि उन्हें लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल सके। इस दौरान हरप्रीत सिंह बैंस, कुलदीप सिंह नंगल, तरलोचन सिंह, मस्तान सिंह, बूटा सिंह, सुखविंदर सिंह, लाखा सिंह पालदी, जोगिंदर सिंह, डॉक्टर मोहन सिंह, गगनदीप सिंह, जरनैल सिंह व गुरशक्ति खानपुर भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अनाज मंडियों में कोरोना को लेकर किए सुरक्षा प्रबंध ढीले…. माहिलपुर, सैला व गढ़शंकर में लिक्विड साबुन की जगह साबुन की टिकिया तो वहीं फुट आपरेटिड सिस्टम नही कर रहा काम

मंडियों में हैंड वाश सिस्टम मात्र शोपीस बन कर रह गया।  माहिलपुर/गढ़शंकर – सरकार व जिला प्रशासन द्वारा मंडियो में फसल बेचने व मजदूरों की कोरोना नाम की घातक बीमारी से बचने के लिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहित मलिक ने रचा कीर्तिमान : 22,840 फीट ऊंचाई पर तिरंगे के साथ फहराया एसबीआई का झंडा

संकल्प, साहस और फिटनेस की मिसाल पेश करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के अधिकारी मोहित मलिक ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को सफलतापूर्वक फतह कर लिया है।...
article-image
पंजाब

13वां विशाल भंडारा 30 जून से आरंभ करने की घोषणा : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की हुई विशेष बैठक

गढ़शंकर! – श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्र निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां...
article-image
पंजाब

पुलिस अधिकारी या कर्मचारी का वर्दी में वीडियो वायरल हुआ तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की वर्दी के वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रसाशन के और से बड़ा एक्शन लिया गया है। बता दें अब पुलिस कर्मचारी वर्दी पहनकर वीडियो नहीं बना सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!