ख़रीद फरोख्त की राजनीति और लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो : जन्मदिन के मौके पर CM सुक्खू की BJP को नसीहत

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में स्थित सरकारी आवास में अपना 60वां जन्मदिन मनाया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आ रही जनता की शुभकामनाओं का धन्यवाद किया। सीएम सुखविंदर सुक्खू ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा।  मुख्यमंत्री ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या और खरीद फरोख्त की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इससे परहेज़ करने की नसीहत भी दी।
                    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जन्मदिवस समारोह के मौके पर कहा कि जन्मदिन के मौके पर सपना है कि वर्ष 2027 तक प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य और साल 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाने का है।  उनकी सरकार इस दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा आज 2 बजे वह बालिका आश्रम भी जाएंगे। वहीं सीएम ने कहा कि कल चंडीगढ़ में कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक होगी। सीएम प्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम ने कहा कि 28 फरवरी को बजट पारित के साथ ही उनके लिए राहत थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जीवन भर चुनौतियों का सामना किया है। आपदा की चुनौती का सामना किया अब राजनीतिक चुनौती का भी सामना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बजट में प्रदेश के बेसहारा बच्चों को सहारा मिला। दूसरे बजट में विधवाओं के बच्चों को सहारा दिया।  प्रदेश के कर्मचारियों का लंबित डीए देने का काम किया। महिलाओं को 1500 पेंशन के रूप में सम्मान निधि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या करना बंद करें।
विधायकों की खरीद फरोख्त करना बंद करें। मुख्यमंत्री ने कहा एक अप्रैल से वह प्रदेश में अपना प्रवास शुरू करेंगे और मैदान-ए-जंग में विपक्ष को जवाब देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की जनता लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली है। जनता 1 जून को प्रदेश में आया राम गया राम वाली राजनीति का जवाब देगी।  इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत की कंगना रनौत को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी वाले मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी हैं उनके पिता को कांग्रेस ने मंडी में अपना जनरल सेक्रेटरी बनाया था।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। महिलाओं को सम्मान देने वाली इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना वर्तमान प्रदेश सरकार ने शूरू की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा भी महिलाओं को के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं लेकर आई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांधी परिवार ने 30 एकड़ जमीन केवल 600 रुपये में किराए पर ली- स्मृति ईरानी

अमेठी  : केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।  उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी के लोगों की जमीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की तरह हिमाचल में भी आपदा सरकार से जनता दुःखी : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी :. पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बहाने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली की तरह यहां भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु पालकों के लिए आरंभ की 500 करोड़ की दूध गंगा योजना : आशीष बुटेल

पालमपुर 03 जनवरी। मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने सरकार पशु पालकों की समस्याओं के प्रति काफी गंभीर है और दूध और दुग्ध उत्पादों से पशु पालकों की आय में बढ़ोतरी के नए एवम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 हजार रिक्त पदों पर जल शक्ति विभाग में शीघ्र होगी भर्ती: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना जिला में 338 करोड़ से होगा पांचवें चरण का चैनलाईजेशन कार्य ऊना 17 अगस्त: जिला ऊना में 1500 करोड रुपए की लागत से स्वां नदी तथा इसकी सहायक खड्डों में किए गए चैनेलाइजेशन...
Translate »
error: Content is protected !!