खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व सही समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश

by

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत क्रियांवित योजनाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग डॉ. एस पी कत्याल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत क्रियांवित विभिन्न योजनाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने की। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का प्रभावी व गुणवत्ता युक्त संचालन सुनिश्चित करना था। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रधानमंत्री पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्कूलों में दिए जा रहे मध्यकालीन भोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को प्रदान किया जा रहे पौष्टिक आहार के अतिरिक्त जिला चंबा के दुर्गम व जनजातीय क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरित किया जा रही राशन सामग्री बारे क्रम बार चर्चा करते हुए विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस पी कत्याल ने बताया कि बैठक के माध्यम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं को प्रभावी रूप से अमल में लाना है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने जिला नियंत्रक राज्य नागरिक आपूर्ति सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर उपलब्ध करवाए जा रहे खाद्य पदार्थों की उच्च गुणवत्ता व सही वितरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में डॉ. एसपी कत्याल ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्रों में पूर्व की भांति इस वर्ष भी 6 महीने का राशन समय रहते पहुंचा दिया गया है तथा 98% राशन का वितरण भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान वह लगातार जिला चंबा के दौरे पर हैं तथा दूर दराज क्षेत्रों में स्वयं जाकर विभिन्न योजनाओं का धरातल पर जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को प्रदेश सरकार के ध्यान में लाया जाएगा, ताकि जिला में इन योजनाओं का और अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक एवं पूर्ति विभाग करण ठाकुर ने जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली व भंडारन गोदामों की स्थिति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहे प्रयासों, सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) दीपक आनंद ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले जिला चंबा में किया जा रहे निरीक्षण कार्यों के अलावा शिक्षा विभाग की ओर से विशेष कार्य अधिकारी उमा कांत ने स्कूलों में प्रदान किए जा रहे मध्यकालीन भोजन व महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने आँगनबाड़ी के संबंध में अहम जानकारी सांझा की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज, उपनिदेशक शिक्षा विभाग (उच्च) विकास महाजन, जिला नियंत्रक राज्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग करन ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक (एचपीएससीएससी) निशी कांत, सहायक आयुक्त (खाध सुरक्षा) दीपक आनंद, विशेष कार्य अधिकारी (शिक्षा) उमा कांत, जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी ने एक लाख और आईएचएम ने 20 हजार रुपए की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बेचीं

एएम नाथ। हमीरपुर 02 मई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 8 मई को निकाले जा रहे रैफल ड्रॉ में बड़े ईनाम जीतने तथा इसी बहाने सोसाइटी के लिए अंशदान देने हेतु लोगों में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पवन कटारिया को विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त

गढ़शंकर : जिला परिषद सदस्य पवन कटारिया को हिमाचल प्रदेश में चल रहे चुनावी के चलते विधानसभा हल्का गगरेट के लिए को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।यह नियुक्ति हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के प्रभारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस ने किये आवश्यक प्रबंध पूरे

26 दिसंबर को वॉकाथॉन रूट व ट्रैफिक व्यवस्था को रूट चार्ट किया जारी, 500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात एएम नाथ। बिलासपुर 23 दिसम्बर: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 26 दिसंबर को आयोजित की जा रही एंटी-चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओछी राजनीति के चलते राहुल गांधी जैसे लोग भारत के लोकतंत्र पर उठाते हैं सवाल : अनुराग सिंह ठाकुर

लोकतंत्र भारत की आत्मा, यहाँ संवैधानिक जड़ें मजबूत : अनुराग ठाकुर अनुराग सिंह ठाकुर ने कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC) 2026 में हिस्सा लिया एएम नाथ। दिल्ली/शिमला :  पूर्व...
Translate »
error: Content is protected !!