खाद्य पदार्थों पर लगाया जीएसटी समाप्त किया जाए : बीबी सुभाष मट्टू

by

गढ़शंकर : 15 सितम्बर
गढ़शंकर स्थित अम्बेदकर नगर में बीबी बलविन्द्र कौर तथा बोड़े बीबी सुरेन्द्र बेगम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सीपीआईएम के प्रांतीय नेता बीबी सुभाष मट्टू, सुरेन्द्र कौर चुंबर तथा रछपाल कौर ने मोदी सरकार द्वारा नित्य प्रयोग की वस्तुओं पर लगाया जीएसटी का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि पहले से ही देश में गरीबी की मार झेल रहे महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं। सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों से आम जनता का गुजारा चलाना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगली रणनीति का ऐलान करने के लिए 24 सितम्बर को देश भगत यादगार हाल जालंधर में विशाल इक्टठ किया जाएगा। जिसमें समूह वर्करों को पहुंचने की अपील की गई।
इस मौके पर बीबी सुनीता देवी, सीमा, बिंदर कौर, मोहिनी, बिमला देवी, चरन कौर, जसविन्द्र कौर, शांति देवी, सोनिया व नीलम रानी विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 अगस्त को मैहिंदवानी में शाम तीन वजे : प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के वाहनों व क्रैशरों से आ रहे ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद करने का फैसला

गढ़शंकर। लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी ईलाका बीत पंजाब व हिमाचल पद्रेश की संघर्ष कमेटी की मीटिंग गांव मैंहिंदवानी में हुई। जिसमें प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और संघर्ष...
article-image
पंजाब

मिल मालिकों की हड़ताल खत्म, धान खरीद का रास्ता साफ

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज राज्य सरकार की ओर से राइस मिल मालिकों की सभी जायज मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद...
article-image
पंजाब , हरियाणा

प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी ने लगाया ‘iPhone का लंगर’

मीडिया के सामने 15 महिलाओं के नाम से निकाला ड्रॉ, 10 विजेताओं के घर मोबाइल पहुंचाने का दावा चंडीगढ़। पुलिस और प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी राकेश त्रेहन ने सेक्टर-10 स्थित अपने घर...
Translate »
error: Content is protected !!