खालसा कालज में नशे के खिलाफ छात्रों ने ‘आखिर कब तक’ नाटक का किया मंचन

by

गढ़शंकर, 26 फ़रवरी  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के आईक्यूएसी सेल और एनएसएस विभाग ने विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस मौके पर रेड आर्ट्स पंजाब क्लब के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक ‘आखिर कब तक’ का मंचन किया। कलाकारों ने व्यंग्यात्मक शैली में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते हुए युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया और नशे की तस्करी के प्रति भी सचेत किया। इस अवसर पर कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने नाटक टीम का धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ एकजुट होने और नाटक से मार्गदर्शन लेकर इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने नाटक प्रस्तुति का आनंद उठाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए हम सभी को आगे

गढ़शंकर: प्रकृति की सबसे कीमती संसाधन जल, जंगल और भूमि को स्वच्छ और संरक्षित रखा जाएगा तो ये प्राकृतिक संसाधन स्वस्थ रहेंगे और तभी मनुष्य स्वस्थ और रोग मुक्त जीवन व्यतीत कर सकते हैं।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अन्नदान महादान, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा को समर्पित : खन्ना 

होशियारपुर 16  सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने कहा कि अन्नदान महादान है और जरूरतमंदों की सेवा महासेवा है। खन्ना...
article-image
पंजाब

साइबर अपराधों में वृद्धि को लेकर एडवोकेट अश्वनी वर्मा ने जताई चिंता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में होशियारपुर के जाने-माने अधिवक्ता अश्वनी वर्मा ने दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के समय...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं के अधिकारों को मजबूत किया है: सांसद तिवारी

मोहाली/नया गांव: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बगैर एक समाज की कल्पना नहीं की जा सकती और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा...
Translate »
error: Content is protected !!