खालसा कालेज के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि कमेटी की धार्मिक परीक्षा पास की

by

दो छात्राओं ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया
गढ़शंकर: 28 अगस्त:
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर साल ली जाती धार्मिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कालेज के प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि कमेटी द्वारा धार्मिक परीक्षा के घोषित नतीजे में कालेज के 54 विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर पदक व प्रमाणपत्र प्राप्त किए।
उन्होंने बताया कि कालेज की दो छात्राओं ने धार्मिक परीक्षा के नतीजे में मैरिट में नाम दर्ज करके कालेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बीएससी बीएड की छात्रा तरनप्रीत कौर व 11वीं कक्षा नान मैडिकल की गुरसिमरन कौर ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया है। कालेज के 8 अमृतधारी विद्यार्थियों ने शिरोमणि कमेटी द्वारा दी जाती 8-8 हजार रुपये की वजीफा राशि भी प्राप्त की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

केजरीवाल ने धमकी दी कि अगर अरोड़ा नहीं चुने गए तो वे विकास के काम रोक देंगे… केजरीवाल की CEO से शिकायत

लुधियाना :  लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के लिए आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं। इसी बीच, लुधियाना के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता किमटी...
article-image
पंजाब

139 मामले दर्ज कर 159 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार,नशे के खिलाफ जिला पुलिस की ओर से जून माह में चलाया गया विशेष अभियान: नवजोत सिंह माहल

होशियारपुर : नशाखोरी व नशा तस्करी के खिलाफ जिला पुुलिस की ओर से एक जून से विशेष अभियान व बड़े आप्रेशन चलाए गए, जिसके अंतर्गत जहां बड़े स्तर पर नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आए सात मोटरसाइकिल, 2 लोग झुलसे

पुनीत महाजन ,चंडीगढ़ :  रायपुररानी, पंचकूला। हरयोली-हंगोली सड़क मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के बाहर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मान ने दी कड़ी चेतवानी, पटवारियों व क़ानूननगों को : डीसी दफ्तरों के कर्मचारियों को भी कलम छोड़ हड़ताल करने पर कलम सरकार दुआरा छीने जाने की चेतावनी

चंडीगढ़ : रिश्वत में फंसने पर साथी पटवारी, कानूनगों के लिए कलम छोड़ हड़ताल करने वालों को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट डाल कर कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए साफ कर...
Translate »
error: Content is protected !!