खालसा कालेज के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि कमेटी की धार्मिक परीक्षा पास की

by

दो छात्राओं ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया
गढ़शंकर: 28 अगस्त:
बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के 54 विद्यार्थियों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हर साल ली जाती धार्मिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कालेज के प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह ने बताया कि शिरोमणि कमेटी द्वारा धार्मिक परीक्षा के घोषित नतीजे में कालेज के 54 विद्यार्थियों ने शानदार अंक अर्जित कर पदक व प्रमाणपत्र प्राप्त किए।
उन्होंने बताया कि कालेज की दो छात्राओं ने धार्मिक परीक्षा के नतीजे में मैरिट में नाम दर्ज करके कालेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बीएससी बीएड की छात्रा तरनप्रीत कौर व 11वीं कक्षा नान मैडिकल की गुरसिमरन कौर ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया है। कालेज के 8 अमृतधारी विद्यार्थियों ने शिरोमणि कमेटी द्वारा दी जाती 8-8 हजार रुपये की वजीफा राशि भी प्राप्त की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय मानक ब्यूरो ने दसूहा में लगाया जागरुकता कैंप

दसूहा/होशियारपुर, 19 नवंबर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह के सहयोग से भारतीय मानक ब्यूरो (उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार) चंडीगढ़ शाखा कार्यालय सी.एच.बी.ओ की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लुधियाना में हरियाणा के मुख्यमंत्री का विरोध : पानी विवाद पर प्रदर्शन

लुधियाना । लुधियाना में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। पानी के बंटवारे को लेकर पहले से ही तनावपूर्ण पंजाब-हरियाणा संबंधों की झलक इस विरोध...
article-image
पंजाब

चोरी के 5 मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार, मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे विभिन्न स्थानों से चोरी किये 5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। एएसआई सुखविंदर सिंह चौकी इंचार्ज सुमंदडा को मुखबिर ने बताया कि मनजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!